{"_id":"5e7faa4f8ebc3e6fa2575266","slug":"coronavirus-lockdown-driver-and-conductor-seeking-four-times-fare-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus lockdown: चार गुना किराया मांगने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus lockdown: चार गुना किराया मांगने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को हटाया
Sun, 29 Mar 2020 01:19 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
बस में लोगों की भीड़
- फोटो : पीटीआई
लॉक डाउन से परेशान होकर सड़कों पर पैदल जा रहे लोगों को आनंद विहार तक पहुंचाने के लिए चार गुना किराया मांगने वाले ड्राइवर महेश कुमार और कंडक्टर साहिल को डीटीसी ने फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया है। जल्द ही उन्हें निलंबित या बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
बदरपुर बॉर्डर से आनंद विहार तक जाने वाली गाजीपुर डिपो की रूट नंबर 469 (बस नंबर-डीएल1आईपी 8916) में सवार होने के बाद यात्रियों ने टिकट मांगा तो कंडक्टर ने आनंद विहार के लिए 100 रुपये देने को कहा।
विज्ञापन
अन्य यात्रियों ने ड्राइवर-कंडक्टर से चार गुना किराया वसूलने का कारण पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए। उधर, इस मामले की शिकायत मिलते ही गाजीपुर डिपो के मैनेजर ने तत्काल ड्राइवर और कंडक्टर को ड्यूटी से हटा दिया। मार्शल दिनेश से फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन