{"_id":"5e7cd2dd8ebc3e774b5e275d","slug":"coronavirus-lockdown-a-village-of-gujarat-choose-digital-mourning-over-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में व्यक्ति की मौत पर ग्रामीणों ने मनाया 'डिजिटल शोक', फेसबुक लाइव पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन में व्यक्ति की मौत पर ग्रामीणों ने मनाया 'डिजिटल शोक', फेसबुक लाइव पर दी श्रद्धांजलि
Thu, 26 Mar 2020 09:35 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं हो और सामाजिक दूरी कायम रहे, इसके लिए गुजरात के पुंसरी गांव में लोगों ने एक ग्रामीण की मृत्यु होने पर डिजिटल तरीके से शोक मनाया। दिवंगत जयंतीभाई दर्जी (60) के परिवार और शुभचिंतकों ने बेसना (श्रद्धांजलि) देने के लिए फेसबुक का चयन किया।
विज्ञापन
गांव के पूर्व सरपंच हिमांशु पटेल ने कहा कि करीबी रिश्तेदारों और दर्जी के बच्चों सहित 300 लोगों ने फेसबुक लाइव का इस्तेमाल कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। पुंसरी गांव को विभिन्न तकनीकी उपायों, जैसे मुफ्त वाईफाई और सीसीटीवी निगरानी आदि लागू करने के लिए आमतौर पर देश का पहला स्मार्ट गांव कहा जाता है।
विज्ञापन
पटेल ने कहा कि दर्जी की मृत्यु बुधवार को हुयी। देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू बंद के मद्देनजर उन्होंने उनके छोटे भाई नटूभाई से शोक सभा का आयोजन नहीं करने को कहा और इसके बदले डिजिटल बैठक आयोजित करने का फैसला किया। इसके तहत मृतक के परिवार के पांच लोग घर के बाहर उनकी तस्वीर के सामने बैठे और कैमरा के साथ लैपटॉप पास में एक टेबल पर रखा गया।
विज्ञापन
पटेल ने कहा, हमने उनके परिवार और शुभचिंतकों को सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच फेसबुक लाइव का उपयोग कर श्रद्धांजलि देने के लिए कहा। मुंबई और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में रह रहे करीब 300 लोगों ने प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए श्रद्धांजलि दी। दर्जी के पुत्र और पुत्री ने भी फेसबुक के जरिए अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। दोनों गांव से बाहर रहते हैं।