फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Lockdown: 500 new Covid 19 cases reported in country daily in last 10 days, State wise table

लॉकडाउन के बाद भी देशभर में रोजाना 500 नए मामले, 10 दिन में 1251 से 6412 हुई संख्या

Fri, 10 Apr 2020 10:19 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 Apr 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: 500 new Covid 19 cases reported in country daily in last 10 days, State wise table
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देशभर में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना लगभग 500 नए मामले सामने आ रहे हैं। जिन राज्यों में 31 मार्च तक कोरोना के मरीजों की संख्या काफी कम थी अब वहां भी तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी भी करीब 400 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। 

विज्ञापन


80 फीसदी संक्रमित मरीज सिर्फ 62 जिलों में हैं। मौत के आंकड़े भी छह राज्यों में ही ज्यादा हैं। इस बीच, गुरुवार शाम तक संक्रमितों की गिनती 5865 तक पहुंच गई। एक दिन में, 591 नए मरीज एवं 20 मौतें दर्ज की गईं। वहीं, गरुवार से शुक्रवार सुबह तक 547 नए मामले सामने आए। अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 199 हो गई है। 504 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिनों में 1251 से 6412 हुई संक्रमितों की संख्या
31 मार्च तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1251 थी जो कि 10 अप्रैल को बढ़कर 6412 हो गई। देशभर में पिछले 10 दिनों में कोरोना के 5161 नए मरीज बढ़े हैं। रोजोना लगभग 516 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

31 मार्च से 10 अप्रैल तक का अपडेट
 
राज्य 31 मार्च तक मरीजों की संख्या 10 अप्रैल को मरीजों की संख्या
महाराष्ट्र 302 1364
तमिलनाडु 74 834
दिल्ली 97 720
तेलंगाना 77 442
राजस्थान 93 463
उत्तर प्रदेश 108 410
मध्यप्रदेश 65 259
केरल 241 357
आंध्र प्रदेश 40 348
गुजरात 73 241
कर्नाटक 98 181
हरियाणा 25 169
पंजाब 41 101
पश्चिम बंगाल 26 116
बिहार 16 39
हिमाचल प्रदेश 3 18
चंडीगढ़ 13 18
छत्तीसगढ़ 8 10
झारखंड 1 13

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed