फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Live Updates In Hindi: Covid 19 in Maharashtra Rajasthan Kerala Bihar Chhattisgarh Jharkhand Madhya Pradesh Gujarat and other states

कोरोना: महाराष्ट्र में 72 नए मामले, जानिए किस राज्य में कितने संक्रमित मरीज 

Tue, 31 Mar 2020 08:46 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 31 Mar 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates In Hindi: Covid 19 in Maharashtra Rajasthan Kerala Bihar Chhattisgarh Jharkhand Madhya Pradesh Gujarat and other states
Coronavirus - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और मध्यप्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक संक्रमितों की संख्या 1251 है। पिछले 24 घंटों में 227 नए मरीज मिले हैं, जो अब तक देश में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। देशभर में मृतकों की संख्या 32 हो गई है। साथ ही 100 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में 72 और पॉजिटिव केस
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 72 और लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 302 हो गई है। 72 लोगों में से 59 मुंबई से, 3 नगर से। इसके अलावा  पुणे, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई और वाशी और विरार सभी से दो-दो मामले हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में 215 लोग संक्रमित
सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि केरल में आज एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। वह तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था। सात और लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें तिरुवनंतपुरम से दो, कासरगोड से दो, त्रिशूर, कोल्लम और कन्नड़ से एक-एक हैं। इसके साथ राज्य में कुल 215 मामले हो गए हैं।

कर्नाटक में 124 हुई मरीजों की संख्या
तमिलनाडु स्वास्थ्य सचिव नीला राजेश ने कहा कि दिल्ली (निजामुद्दीन मरकज) में सम्मेलन में भाग लेने वाले 50 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पांच अन्य लोगों लोगों की पुष्टि हई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 124 हो गई है।  

राजस्थान में चार नए मामले, 93 हुई मरीजों की संख्या
राजस्थान में चार नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। इनमें दो इटली के नागरिक और ईरान वापस गए 17 लोग भी शामिल हैं। राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

गुजरात में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले
गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 73 पहुंच गई है। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि इन तीन नए मामलों में से दो अहमदाबाद में पाए गए और एक राजकोट में सामने आया है। उन्होंने बताया कि ये सभी नए मामले स्थानीय लोगों के संपर्क में आने से आए हैं और इस तरह के कुल 37 मामले राज्य में अब तक आ चुके हैं।

तमिलनाडु में संक्रमित लोगों की संख्या 74 हुई
तमिलनाडु में मंगलवार को और सात लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक 74 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। सरकार का कहना है कि संक्रमित पाए गए लोगों में से कुछ ऐसे भी हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) स्थित मरकज के धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे।


मध्यप्रदेश में 66 लोग कोविड-19 पॉजिटिव
मध्यप्रदेश में कोरोनो वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66 हो गई, जिनमें इंदौर के 44 पॉजिटिव केस हैं। बता दें कि इस महामारी से राज्य में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में 55 हुई मरीजों की संख्या
कश्मीर में कोरोना के छह और मरीज मिले, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। इनमें से 12 मामले जम्मू के हैं जबकि 43 मामले कश्मीर के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed