फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Lighting a lamp at 9 oclock for 9 minutes tonight, light of hope, prime minister narendera modi appealed

कोरोना से जंग: उम्मीदों के उजाले के लिए आज रात 9 बजे 9 मिनट जलाएं दीये

Sun, 05 Apr 2020 05:12 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 05 Apr 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Lighting a lamp at 9 oclock for 9 minutes tonight, light of hope, prime minister narendera modi appealed
कोच्चि में शनिवार को दीये जलाकर 5.9.9 की अपील करते लोग। - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए 130 करोड़ भारतीय चुनौतियों के अंधेरे को परास्त करने के लिए हौसले और एकजुटता से उम्मीदों का उजाला करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की बत्तियां बुझाकर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने का आह्वान किया है। शनिवार को उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है- आओ दीया जलाएं। 

विज्ञापन


अंधेरे को परास्त करेंगे भारतीय ...लेकिन लक्ष्मण रेखा न लांघें
दुनियाभर में 11 लाख से ज्यादा लोगों को चपेट में ले चुके संक्रमण के खिलाफ देश में सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए पीएम मोदी ने घर की बालकनी या दरवाजे पर खड़े होकर दीया जलाने को कहा है। उन्होंने लक्ष्मण रेखा की याद दिलाते हुए कहा था कि घर से ही यह काम करें। दुनिया को प्रकाश की ओर जाना है। उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम मन में संकल्प करें कि अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है। 
विज्ञापन


सावधान: हाथों पर सैनिटाइजर न लगा हो
सेना ने सलाह दी है कि दीया जलाने से पहले सुनिश्चित कर लें कि हाथ पर सैनिटाइजर न हो। अगर सैनिटाइजर है, तो साबुन से हाथ जरूर धो लें। इसमें अल्कोहल होने से आग पकड़ने का खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान दें : सिर्फ बत्ती बंद... फ्रिज-पंखे चलेंगे
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पीएम ने घरों की बत्तियां बंद करने की अपील की है। टीवी, फ्रिज, पंखे, कंप्यूटर, एसी चलते रहेंगे। अस्पतालों, पुलिस थानों, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य जरूरी सेवाओं में बिजली जलती रहेंगी।

सच: ग्रिड फेल होने की बात अफवाह

नौ मिनट बत्ती बंद होने से देश में बिजली खपत 12 से 15 गीगाबाइट तक घट सकती है। यूपी में ही तीन हजार मेगावाट कमी का अनुमान है। ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि इससे निपटने की पूरी तैयारी है। मांग घटने से ग्रिड फेल होने की बात महज अफवाह है। 

सियासत : कांग्रेस के सवाल 

कांग्रेस ने कहा, पूरे देश में एक साथ बिजली बंद होने से मांग में अचानक कमी आने से ग्रिड को खतरा हो सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, देश में कोरोना की जांच पर्याप्त नहीं हो रही है। ताली बजवाने या टॉर्च से आसमान रोशन करने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed