{"_id":"5f4c7a81a9864577e44cd798","slug":"coronavirus-latest-updates-india-spike-of-78-512-new-cases-and-971-deaths-reported-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"India CoronaVirus: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 78,512 नए मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India CoronaVirus: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 78,512 नए मामले
Mon, 31 Aug 2020 09:50 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोविड- 19 के 78,512 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमण के मामले 36 लाख पार कर गए। वहीं, 27,74,801 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.62 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में वायरस से 971 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 64,469 हो गई। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी कोरोना वायरस से संक्रमित 7,81,975 मरीजों का इलाज जारी है जबकि 27,74,801 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
आठ दिनों में ठीक हुए पांच लाख लोग
देश में कोविड-19 के अभी तक कुल 36,21,245 मामले सामने आए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 76.62 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.78 प्रतिशत हो गई।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार केवल पिछले आठ दिनों में करीब पांच लाख लोग ठीक हुए है। इससे पहले इतने लोग क्रमश: 10 और नौ दिन में ठीक हुए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में अभी तक कुल 4,23,07,914 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिसमें से 8,46,278 नमूनों की जांच रविवार को की गई।
राज्यवर ये रही स्थिति
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 971 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 296 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 106, तमिलनाडु के 94, आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 67, पंजाब के 56, पश्चिम बंगाल के 50, मध्यप्रदेश के 29, दिल्ली के 22, गुजरात तथा बिहार के 17-17, झारखंड तथा राजस्थान के 13-13, हरियाणा तथा ओडिशा के 12-12, पुडुचेरी के 10 लोग थे।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर तथा तेलंगाना में नौ-नौ, असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड तथा केरल में सात-सात, गोवा तथा त्रिपुरा में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश तथा लद्दाख में दो-दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की जान गई।
मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 64,469 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 24,399 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 7,231, कर्नाटक में 5,589, दिल्ली में 4,426, आंध्र प्रदेश में 3,884, उत्तर प्रदेश में 3,423, पश्चिम बंगाल में 3,176, गुजरात में 3,006, पंजाब में 1,404 और मध्य प्रदेश में 1,374 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में 1,043, तेलंगाना में 827, जम्मू-कश्मीर में 694, हरियाणा में 682, बिहार में 578, ओडिशा में 482, झारखंड में 410, असम में 296, केरल में 287, छतीसगढ़ में 269, उत्तराखंड में 257, पुडुचेरी में 221, गोवा में 183 और त्रिपुरा में 103 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।
चंडीगढ़ में 52, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 45, हिमाचल प्रदेश में 35, लद्दाख में 34, मणिपुर में 28, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों में पहले से भी कोई बीमारी थी।