फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Karnataka Health Minister hints at police action against untraceable UK returnees

कर्नाटक: यूके से लौटे हैं और नहीं दी है जानकारी तो हो सकती है पुलिसिया कार्रवाई

Mon, 28 Dec 2020 04:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Dec 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Karnataka Health Minister hints at police action against untraceable UK returnees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने सोमवार को संकेत दिया कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है जो यूनाइटेड किंगडम से वापस लौटे हैं और इस बात की जानकारी दिए बिना अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। मंत्री ने संकेत दिया कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई भी की जा सकती है। 

विज्ञापन


डॉ. सुधाकर ने बंगलूरी में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं यूके से लौटने वाले लोगों से अनुरोध करता हूं कि वह जिम्मेदार नागरिकों की तरह हमसे सहयोग करें। आपको जांच करवानी ही होगी। आगर आपकी जांच नहीं होती है और आप अपना फोन बंद कर लेते हैं, तो सही मायनों में देखा जाए तो यह एक अपराध है।'
विज्ञापन



बता दें कि ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक स्ट्रेन के कारण वहां से लौटने वाले लोगों की जांच के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में यूनाइटेड किंगडम से वापस लौटने वाले करीब 300 लोग ऐसे हैं, जिनके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोमई के साथ एक बैठक करेंगे क्योंकि यूके से लौटने वालों की ट्रैकिंग नहीं हो पा रही है। उन्होंने अपने मोबाइल फोन स्विच्ड ऑफ कर दिए हैं और मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से की जा रही अपीलों का जवाब भी नहीं दे रहे हैं। 


इस सवाल पर कि क्या ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा, उन्होंने कहा कि मैं यह कहने के लिए मजबूर हूं कि मैं गृह मंत्री के साथ चर्चा करूंगा और भविष्य की कार्रवाइयां तय करूंगा। सुधाकर के अनुसार रविवार की शाम तक ऐसे 1614 लोगों की जांच हुई है, जिसमें 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed