फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus : Jio, BSNL, Airtel, Voda Idea, Mobile companies increase validity, free talk time, lockdown india

अच्छी खबर : Jio से लेकर BSNL तक मोबाइल कंपनियों ने बढ़ाई वैलिडिटी, मुफ्त टॉकटाइम भी

Wed, 01 Apr 2020 03:37 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Apr 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : Jio, BSNL, Airtel, Voda Idea, Mobile companies increase validity, free talk time, lockdown india
mobile phone - फोटो : pexels.com

कोरोना संकट के बीच ट्राई की अपील के बाद सभी दूरसंचार कंपनियों ने अपने प्रीपेड ग्राहकों की वैलिडिटी को लॉकडाउन तक बढ़ा दिया है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल-एमटीएनएल के अलावा जियो, एयरटेल और वोडा आइडिया भी शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने सोमवार को सभी कंपनियों से लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को रिचार्ज और कूपन मिलने में आ रही परेशानी को देखते हुए वैलिडिटी बढ़ाने की अपील की थी। इसके तत्काल बाद सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों की टॉकटाइम वैलिडिटी 20 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 10 रुपये का मुफ्त टॉकटाइम भी दिया था। इसके अलावा एयरटेल ने भी प्रति ग्राहक कम औसत राजस्व (एपीआरयू) के लिए वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया और 10 रुपये का मुफ्त टॉकटाइम भी दिया है। इसका लाभ एयरटेल के 8 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को मिलेगा।

जियो दे रही 100 मिनट की मुफ्त कॉलिंग

रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के दौरान अपने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए न सिर्फ वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है, बल्कि ग्राहकों को कॉल करने के लिए 100 मिनट मुफ्त दे रही है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि 17 अप्रैल के बाद भी बिना रिचार्ज कराए ऐसे ग्राहकों की इनकमिंग कॉल जारी रहेगी। इससे पहले कंपनी ने  जियो स्टोर या अन्य खुदरा दुकानों से रिचार्ज में आ रही दिक्कतों को देखते हुए ग्राहकों को यूपीआई, एटीएम, एसएमएस और कॉल के जरिये रिचार्ज की सुविधा दे चुकी है।

वोडा आइडिया के 10 करोड़ ग्राहकों को लाभ

एजीआर और भारी घाटे से जूझ रही वोडा आइडिया ने भी संकट की इस घड़ी में अपने 10 करोड़ ग्राहकों की प्रीपेड वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वोडा आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कम आय वाले करोड़ों उपभोक्ता बिना रिचार्ज कराए इनकमिंग कॉल की सुविधा ले सकेंगे। इसके अलावा उन्हें 10 रुपये का अतिरिक्त टॉकटाइम भी मुफ्त दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed