फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus infections spike in India with 6566 new cases death toll rises to 4531 positive cases rise to 158333

Corona in India: देशभर में मृतकों की संख्या बढ़कर 4531 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 1.58 लाख के पार

Thu, 28 May 2020 11:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 May 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus infections spike in India with 6566 new cases death toll rises to 4531 positive cases rise to 158333
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में पिछले दो महीने से ज्यादा दिनों से लॉकडाउन जारी है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 194 और लोगों की मौत हो जाने से गुरुवार सुबह आठ बजे तक इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,531 हो गई और संक्रमण के 6,566 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,58,333 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन



Coronavirus in India Live Updates: संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 58 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्रालय ने बताया कि देश में 86,110 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 67,691 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक 42.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में जिन 194 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र में 105, गुजरात में 23, दिल्ली में 15, उत्तर प्रदेश में 12, मध्यप्रदेश में आठ, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में छह-छह, कर्नाटक एवं राजस्थान में तीन-तीन, बिहार एवं जम्मू-कश्मीर में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा एवं केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है।

देश में संक्रमण से अब तक कुल 4,531 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें सर्वाधिक 1,897 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में और 938 मरीजों की मौत गुजरात में हुई है। मध्यप्रदेश में यह संख्या 313 है। दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 303 और पश्चिम बंगाल में 289 है।

उत्तर प्रदेश में 182, राजस्थान में 173, तमिलनाडु में 133, तेलंगाना में 63 और आंध्र प्रदेश में 58 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के कारण कर्नाटक में मृतकों की संख्या 47 और पंजाब में 40 पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में 26 लोगों, हरियाणा में 18, बिहार में 15, ओडिशा एवं केरल में सात-सात, हिमाचल प्रदेश में पांच, झारखंड, उत्तराखंड, चंडीगढ़ एवं असम में चार-चार लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि मेघालय में कोविड-19 के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।

गुरुवार सुबह के वक्त अपडेट किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के सर्वाधिक 56,948 मामले महाराष्ट्र में, 18,545 मामले तमिलनाडु में, 15,257 मामले दिल्ली में, 15,195 मामले गुजरात में, 7,703 मामले राजस्थान में, 7,261 मामले मध्यप्रदेश में और 6,991 मामले उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं।

कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 4,192, आंध्र प्रदेश में 3,171 और बिहार में 3,061 है। कर्नाटक में यह संख्या 2,418, पंजाब में 2,139, तेलंगाना में 2,098, जम्मू-कश्मीर में 1,921 और ओडिशा में 1,593 है।


हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1,381 और केरल में 1,004 मामले हैं। असम में 781, झारखंड में 448, उत्तराखंड में 469, छत्तीसगढ़ में 369, चंडीगढ़ में 279, हिमाचल प्रदेश में 273, त्रिपुरा में 230 और गोवा में 68 मामले हैं।

लद्दाख में कोविड-19 संक्रमण के 53, पुदुचेरी में 46, मणिपुर में 44, अंडमान-निकोबार में 33 , मेघालय में 20, नगालैंड में चार, दादरा नगर हवेली और अरूणाचल प्रदेश में दो-दो, मिजोरम तथा सिक्किम में संक्रमण का अब तक एक-एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed