फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus infections saw biggest spike in India with 6977 new cases death toll rises to 4021

Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6977 नए मामले, 154 की मौत, संक्रमितों की संख्या 138845

Mon, 25 May 2020 10:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 May 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
coronavirus infections saw biggest spike in India with 6977 new cases death toll rises to 4021
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में पिछले दो महीने से लॉकडाउन जारी है। हालांकि, लॉकडाउन 4.0 के दौरान कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में और तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

विज्ञापन


देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6,977 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों कुल संख्या 1,38,845 पर पहुंच गई है। इस अवधि में 154 मरीजों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,021 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


Coronavirus in India Live Updates: संक्रमितों की संख्या एक लाख 38 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल देशभर में कुल 77,103 सक्रिय संक्रमितों का इलाज चल रहा है, 57,720 लोग ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया। संक्रमण के कुल 1,38,845 मामलों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 41.57 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।

रविवार सुबह से लेकर अब तक हुई 154 मौतों में से, 58 महाराष्ट्र में, 30 दिल्ली में, 29 गुजरात में, नौ मध्य प्रदेश में, आठ तमिलनाडु में, छह उत्तर प्रदेश में, चार तेलंगाना में, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन, बिहार में दो और पंजाब तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।


कुल 4,021 मृतकों में से सबसे अधिक 1,635 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 858 गुजरात में, मध्य प्रदेश में 290, पश्चिम बंगाल में 272, दिल्ली में 261, राजस्थान में 163, उत्तर प्रदेश में 161, तमिलनाडु में 111 और आंध्र प्रदेश में 56 मौत हुई है। तेलंगाना में मृतक संख्या 53, कर्नाटक में 42 और पंजाब में 40 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 21 लोगों ने, हरियाणा में 16 जबकि बिहार में 13 और ओडिशा में सात लोगों ने जान गंवाई है। केरल, झारखंड और असम में अब तक चार-चार लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कोरोना से तीन-तीन लोगों की जबकि मेघालय में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय के वेबसाइट के डाटा के मुताबिक 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed