फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus infections highest spike of 7466 more COVID-19 cases and 175 deaths reported in 24 hours, tally reached 165799

Corona in India: देश में संक्रमण के 165799 मामले, सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में नौंवे स्थान पर आया भारत

Fri, 29 May 2020 11:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 May 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus infections highest spike of 7466 more COVID-19 cases and 175 deaths reported in 24 hours, tally reached 165799
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में पिछले दो महीने से ज्यादा दिनों से लॉकडाउन जारी है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में आए दिन तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,65,799 हो गए हैं और भारत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में नौंवे स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


वर्ल्डोमीटर के मुताबिक संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से भारत नौंवे स्थान पर आ गया है जहां पहले तुर्की था। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 175 और लोगों की मौत हो जाने से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,706 हो गई और संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 7,466 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,65,799 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन



Coronavirus in India Live Updates: संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 65 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्रालय ने बताया कि देश में 89,987 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 71,105 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक करीब 42.89 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

गुरुवार सुबह से आए मौत के 175 मामलों में 85 महाराष्ट्र में, 22 गुजरात में, 15 उत्तर प्रदेश में, 13 दिल्ली में, 12 तमिलनाडु में, आठ मध्यप्रदेश में, सात राजस्थान में, छह पश्चिम बंगाल में, चार तेलंगाना में और मृत्यु के एक-एक मामले जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश तथा हरियाणा में आए हैं।

देश में कोविड-19 से मौत के अब तक आए कुल 4,706 मामलों में सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं जिनकी संख्या 1,982 है, इसके बाद गुजरात में 960, मध्यप्रदेश में 321, दिल्ली में 316, पश्चिम बंगाल में 295, उत्तर प्रदेश में 197, राजस्थान में 180, तमिलनाडु में 145, तेलंगाना में 67 और आंध्र प्रदेश में 59 मामले आए हैं।

कर्नाटक में अब तक 47 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है, वहीं पंजाब में 40, जम्मू कश्मीर में 27, हरियाणा में 19, बिहार में 15, ओडिशा और केरल में सात-सात, हिमाचल प्रदेश में पांच, झारखंड, उत्तराखंड, चंडीगढ़ एवं असम में चार-चार मरीजों की मौत हुई है वहीं मेघालय में एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में रोगियों को अन्य बीमारियां थीं। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं जिनकी संख्या 59,546 है जिसके बाद तमिलनाडु में 19,372, दिल्ली में 16,281, गुजरात में 15,562, राजस्थान में 8,067, मध्यप्रदेश में 7,453 और उत्तर प्रदेश में 7,170 मामले आए हैं।


पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 4,536 मामले, बिहार में 3,296 मामले और आंध्र प्रदेश में 3,251 मामले हैं। कर्नाटक में 2,533 मामले, तेलंगाना में 2,256 मामले, पंजाब में 2,158 मामले, जम्मू-कश्मीर में 2,036 मामले तथा ओडिशा में 1,660 मामले हैं। हरियाणा में संक्रमण के 1,504 मामले, केरल में 1,088 मामले, असम में 856 मामले तथा झारखंड में 469 मामले हैं।

उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 500, छत्तीसगढ़ में 399, चंडीगढ़ में 288, हिमाचल प्रदेश में 276, त्रिपुरा में 242, लद्दाख में 73 और गोवा में 69 है।

मणिपुर में संक्रमण के 55 मामले, पुदुचेरी में 51, अंडमान-निकोबार में 33, मेघालय में 21, नगालैंड में 18, अरूणाचल प्रदेश में तीन, दादरा नागर हवेली में दो, मिजोरम तथा सिक्किम में एक-एक मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed