फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus infection increases again situation worsened in many countries

चिंताजनक: कोरोना फिर पकड़ने लगा रफ्तार, रूस में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले, कई देशों में बिगड़ रहे हालात

Fri, 29 Oct 2021 05:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Oct 2021 05:51 AM IST
सार

रूस ने राजधानी मॉस्को को ग्यारह दिन के लिए बंद कर दिया है। रूस में  बीते 24 घंटे में 40 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और 1159 की लोगों की मौत हुई है, तो चीन में वायरस को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Coronavirus infection increases again situation worsened in many countries
दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप तेज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप तेज होने के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। रूस ने राजधानी मॉस्को को ग्यारह दिन के लिए बंद कर दिया है। चीन ने वायरस को रोकने के लिए युद्ध जैसी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में एक साल बाद पहला केस सामने आने के बाद सरकार के हाथ-पांव फूल गए हैं। जर्मनी में प्रतिबंध लागू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


रूस की सरकार ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 40,096 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 1159 लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय देशों में रूस में स्थिति इस वक्त बेहद खराब है। यहां अब तक 2,35,057 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन ने उत्तर पूर्वी शहरों में पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। चीन में बुधवार को 23 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


हेलोंगजियांग प्रांत में बंदी की मांग
चीन का उत्तर पूर्वी हेलोंगजियांग प्रांत जो रूस और हेहे शहर की सीमा से जुड़ा है। वहां महामारी बेकाबू हो गई है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क को भी काट दिया जाए जिससे वायरस न फैल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी : अप्रैल के बाद सबसे अधिक मरीज
जर्मनी में हालात चिंताजनक बनने लगे हैं। यहां अप्रैैल के बाद सबसे अधिक मामले आए हैं। बीते दो सप्ताह की तुलना में भी बृहस्पतिवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 28 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

फ्रांस : संक्रमण दर में 16 फीसदी की बढ़ोतरी
फ्रांस में संक्रमण दर 16 फीसदी बढ़ी है जो खतरे का इशारा है। फ्रांस में पिछले सात दिनों में रोजाना औसतन 5256 मामले सामने आ रहे हैं। सरकार हेल्थ पास को अनिवार्य करने की योजना बना रही है।


न्यूजीलैंड : दक्षिणी द्वीप में एक साल बाद पहला केस
न्यूजीलैंड में फिर वायरस दस्तक दे चुका है। न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में एक साल बाद पहला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

ब्रिटेन : 43 हजार से ज्यादा संक्रमित, 207 की मौत
ब्रिटेन में अब भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को यहां 43,941 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 207 मौत हुई। अस्पतालों में अभी भी 8801 मरीज भर्ती हैं।

सिंगापुर : संक्रमण बढ़ा
व्यापार के लिए सीमाएं खोलते ही सिंगापुर में संक्रमण बढ़ने लगा है। अस्पताल, बेड और आईसीयू फुल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed