फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : infected patients in india, new patients, third day, Delhi, Noida, number 100, UP, lockdown india

कोरोना: देश में अब 1397 मरीज, दिल्ली में तीसरे दिन भी 23 नए रोगी, यूपी में संख्या 100 पार

Wed, 01 Apr 2020 06:45 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।  Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Apr 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : infected patients in india, new patients, third day, Delhi, Noida, number 100, UP, lockdown india
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना के 146 नए मामलों के साथ देश में इस महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 1397 हो गई। 123 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में देश में तीन और मौत हो गई।

विज्ञापन


अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 24 घंटे में 23 नए मामले सामने आए हैं। अब दिल्ली में मरीजों की संख्या 120 हो गई। इससे पहले दो दिन में 23 और 25 मरीज मिले थे। कोरोना को
विज्ञापन


लेकर मंत्री समूह की 10वीं उच्च स्तरीय बैठक भी हुई, जिसमें सभी राज्यों को जल्द अस्पताल तैयार करने के निर्देश दिए गए। बरेली में मंगलवार को पांच लोगों समेत उत्तर प्रदेश में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा और गाजियाबाद का एक-एक मरीज सामने आया है। प्रदेश में  मरीजों की संख्या 103 हो गई है। नोएडा में अब 39 पॉजिटिव हैं। दूसरे नंबर पर 19 मरीजों के साथ मेरठ और तीसरे नंबर पर 11 संक्रमितों के साथ आगरा है।

बरेली के एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित
बरेली के एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। युवक नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करता है और वह पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। युवक के पिता, मां, भाई, बहन और पत्नी पॉजिटिव पाए गए हैं।

20,000 घर क्वारंटीन

दिल्ली में 20 हजार से अधिक घरों को क्वारंटीन घोषित किया गया है। इनकी निगरानी होगी, उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

आखिर सीजफायर कंपनी सील
गौतमबुद्ध नगर के नए डीएम सुहास एलवाई ने मंगलवार तड़के काम संभालते ही नोएडा में संक्रमण का दूत बनी सीजफायर कंपनी को सील करवा दिया। कंपनी के संचालक समेत 30 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed