कोरोना का प्रकोप जारी : पिछले 24 घंटे में आए 18,599 नए केस, 97 लोगों ने गंवाई जान
देश मे पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,599 नए मामले दर्ज किए गए और 97 लोगों ने इस जानलेवा संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,599 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1,12,29,398 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 97 मरीजों की जान जा चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल लोगों संख्या 1,57,853 हो गई हैं।
India reports 18,599 new COVID-19 cases, 14,278 recoveries, and 97 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) March 8, 2021
Total cases: 1,12,29,398
Total recoveries: 1,08,82,798
Active cases: 1,88,747
Death toll: 1,57,853 pic.twitter.com/ysRzPni8lH
वायरस को मात देने वालों की संख्या घटी
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,278 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,08,82,798 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार घटती जा रही है। इससे कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,88,747 हैं।
इतने लोगों की हुई जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि देश में रविवार तक कुल 22,19,68,271 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 5,37,764 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए।