फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : India is Preparing to airlift technical equipment from China

कोरोनावायरस : चीन से नहीं हो पा रही उपकरणों की आपूर्ति, एयरलिफ्ट करके लाने की तैयारी

Fri, 06 Mar 2020 06:25 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Mar 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : India is Preparing to airlift technical equipment from China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

कोरोनावायरस के चलते चीन से भारत आने वाले तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसको देखते हुए भारत अपने इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र की गति बनाए रखने के लिए चीन से जरूरी उपकरणों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों ने बताया, भारतीय तकनीकी मंत्रालय ने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक उद्योग से जुड़े लोगों से बात शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




अधिकारियों के मुताबिक चीन में लोग धीरे-धीरे काम पर लौट रहे हैं लेकिन जरूरी उपकरणों के उत्पादन और आपूर्ति की प्रक्रिया धीमी है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया भी चीनी कंपनियों से कलपुर्जों की आपूर्ति के लिए बात कर रहा है। इसके अलावा चीन स्थित भारतीय दूतावास दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी एयरलिफ्ट करने की तैयारी में है। ये सामान गुआंगझू शहर और शंघाई से लाया जा सकता है।
विज्ञापन

कामगारों की कमी सबसे बड़ी समस्या

कोरोना के चलते चीन में बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे। ट्रक ड्राइवरों की कमी, चेक पॉइंट पर सख्ती और चीनी बंदरगाहों पर कामगारों की कमी के सामान पहुंचने में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने खोजे कोरोना के दो स्ट्रेन

चीन के वुहान से शुरू हुआ कहर दुनिया के अधिकतर देशों में फैल चुका है। चीन के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पता किया है कि कोरोना के दो स्ट्रेन हैं जिसका संक्रमण इंसानों में तेजी से फैल रहा है। पेकिंग यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेस और द इंस्टीट्यूट पेस्टर ऑफ शंघाई के वैज्ञानिकों का दावा है कि वुहान में फैले कोरोनावायरस से जुड़े स्ट्रेन का पता लगाया है जो बहुत ताकतवर है। 70 फीसदी मामले इसी के हैं।

अपने नागरिकों की वापसी को विमान भेजेगा ईरान

ईरान सरकार भारत से अपने नागरिकों को निकालने के लिए विमान भेजेगी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ईरान का खाली विमान भारत आएगा और ईरानी यात्रियों को वापस लेकर जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ईरान के 495 नागरिक इस वक्त भारत में हैं। इसके अलावा एक और खाली विमान इसके अगले दिन भारत आएगा और ईरानी में भारतीय नागरिकों की जांच के लिए जरूरी उपकरण और संसाधन लेकर जाएगा। गौरतलब है कि ईरान में फंसे करीब 2000 भारतीयों को वापस लाने और उनकी जांच के लिए दिल्ली से चार वैज्ञानिक तेहरान पहुंच गए हैं।

मक्का मस्जिद खाली कराई गई, ईरान में नहीं होगी जुमे की नमाज

कोरोना के खतरे को देखते हुए बृहस्पतिवार को इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र स्थल मक्का मस्जिद को खाली करवा लिया गया। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद के पहला तल पहले की तरह खुला हुआ है। केवल भूतल को ऐहतियातन बंद किया गया है। बुधवार को ही सऊदी सरकार ने साल भर चलने वाली उमरा यात्रा पर रोक लगा दी थी। उधर, ईरान सरकार ने एहतियात के तौर पर जुमे की नमाज पर रोक लगा दी है। यहां अब तक कोरोनावायरस की चपेट में आकर सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed