फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India: Covid 19 cases increase in country, 14933 new cases found in 24 hours, 10999 cured

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 440215, एक दिन में करीब 11000 लोग हुए स्वस्थ

Tue, 23 Jun 2020 11:21 AM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 23 Jun 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus India: Covid 19 cases increase in country, 14933 new cases found in 24 hours, 10999 cured
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,933 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,215 हो गई। वहीं, 312 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 14,011 पर पहुंच गई।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक स्वस्थ होने की दर में भी सुधार देखा गया और अब तक कुल 2,48,189 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। 

विज्ञापन


सुबह आठ बजे तक अद्यतन डेटा के मुताबिक कुल 1,78,014 लोग अब भी संक्रमित हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 10,994 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 56.38 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


 मंगलवार सुबह तक जिन 312 लोगों की मौत हुई उनमें से 113 महाराष्ट्र से, 58 दिल्ली से, 37 तमिलनाडु से, 21 गुजरात से, 19 उत्तर प्रदेश से, 14 पश्चिम बंगाल से, नौ हरियाणा से, सात-सात लोग राजस्थान और तेलंगाना से, छह मध्य प्रदेश से, पांच-पांच लोग आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से, तीन जम्मू-कश्मीर से, दो-दो लोग बिहार और पंजाब से तथा एक-एक व्यक्ति छत्तीसगढ़, गोवा, ओडिशा और झारखंड से था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed