फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Updates in Hindi: Spike of 95735 cases and 1172 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4465864

CoronaVirus in India: देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 95735 नए मामले, मृतकों का आंकड़ा 75 हजार के पार

Thu, 10 Sep 2020 10:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Sep 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Updates in Hindi: Spike of 95735 cases and 1172 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4465864
भारत में कोरोना केस: जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : iStock

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को एक बार फिर एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को 95,735 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 44 लाख 65 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 34 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,172 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 75,062 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 44,65,864 हो गए हैं, जिनमें से 9,19,018 लोगों का उपचार चल रहा है और 34,71,784 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77.74 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.68 फीसदी है। वहीं, 20.58 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में नौ सितंबर तक कुल 5,29,34,433 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से बुधवार को एक दिन में 11,29,756 नमूनों की जांच की गई। 

राज्यवार कोरोना संक्रमण से मृत्यु की स्थिति
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,172 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 380 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 128, आंध्र प्रदेश के 74, पंजाब के 71, छत्तीसगढ़ के 70, तमिलनाडु तथा उत्तर प्रदेश के 65-65, पश्चिम बंगाल के 53 और मध्यप्रदेश के 31 लोग शामिल हैं।


अब तक इन राज्यों में इतने लोगों की हुई मौत
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 75,062 मौतों में से सर्वाधिक 27,787 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 8,090, कर्नाटक में 6,808, दिल्ली में 4,638, आंध्र प्रदेश में 4,634, उत्तर प्रदेश में 4,112, पश्चिम बंगाल में 3,730, गुजरात में 3,149, पंजाब में 2,061, मध्यप्रदेश में 1,640, राजस्थान में 1,178 और तेलंगाना में 927 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed