फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra updated news in Hindi Covid19 positive cases toll rises, one patient committed suicide

Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में 187 नए मामले, 19 लोगों की मौत, राज्य में संक्रमितों की संख्या 1761 हुई

Sat, 11 Apr 2020 03:32 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Apr 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra updated news in Hindi Covid19 positive cases toll rises, one patient committed suicide
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

 

विज्ञापन

देशभर में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में शनिवार को 187 नए मामले आने के साथ राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,761 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 17 और लोगों की मौत हुई जिनमें अकेले 12 मौतें मुंबई में हुई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 127 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


मुंबई में आज 11 और लोगों की मौत
वहीं, मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस के 189 नए मामले सामने आए, इस तरह शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1182 हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, इस वायरस से शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी में 11 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह शहर में कोरोना वायरस से मरने वालों संख्या बढ़कर 75 हो गई है। शनिवार को पुष्टि की गई 11 मौतों में से तीन मौत पांच अप्रैल और नौ अप्रैल के बीच हुई थीं। 

इस बीच, दो व्यक्ति इलाज के बाद कोरोना वायरस से ठीक हुए है और उन्हें अस्पताल ने छुट्टी दे दी है। मुंबई में अब तक 71 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुंबई में कोरोना 1182 मामलों में से 75 फीसदी संक्रमित ऐसे है जिनका कोरोना प्रभावित देशों से यात्रा इतिहास रहा है। इसमें कहा गया है कि 531 मामलों का पता ट्रेसिंग और रोकथाम उपायों के जरिए लगाया गया।

कोरोना संक्रमित मरीज ने गला काटकर की आत्महत्या
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए असम के 30 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने शनिवार तड़के अपना गला कथित तौर पर काट लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वह शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित पाया गया था और उसका महाराष्ट्र के अकोला शहर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि असम के नगांव जिले के प्रवासी मजदूर को सात अप्रैल को जीएमसीएच के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने सुबह करीब पांच बजे कथित तौर पर अपना गला काट लिया और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे बाथरूम के फर्श पर पड़ा देखा। पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई।


अधिकारी ने बताया कि अकोला में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और मृतक उनमें से एक था। शहर कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लगता है और मामले की तफ्तीश चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक अकोला जिले में 13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed