फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra updated news in Hindi Covid19 Dharavi, Mumbai BMC

कोरोना वायरस: मुंबई के धारावी में पांच और मामलों की पुष्टि, दो तब्लीगी जमात से जुड़े

Fri, 10 Apr 2020 01:09 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Apr 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra updated news in Hindi Covid19 Dharavi, Mumbai BMC
मुंबई के धारावी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में महाराष्ट्र कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं, मुंबई के धारावी में भी लगातार नए मामले सामने आने से उद्धव सरकार की चिंता दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन


मुंबई के धारावी में पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। नए मरीजों में दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने हुए जमात के कार्यक्रम से लौटकर आए दो लोग शामिल हैं। बीएमसी के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, पांच नए कोरोना पॉजिटिव में से दो महिलाएं हैं। उनमें से एक महिला की उम्र 29 वर्ष है, जो वैभव नगर के पहले से सही संक्रमित एक डॉक्टर की पत्नी है, जबकि दूसरी महिला की उम्र 31 वर्ष है, जो कल्याणवाड़ी इलाके की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस की सूची में शामिल उन दो लोगों को भी संक्रमित पाया गया हैं, जो मरकज (दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात का मुख्यालय) से लौटे थे। उन्होंने कहा कि उनमें से एक डॉ. बालिगा नगर का निवासी है, जबकि दूसरा पीएमजीपी कॉलोनी का है।

उन्होंने कहा कि दोनों को पहले से ही राजीव गांधी खेल परिसर स्थित क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था और अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि कोरोना के प्रसार को देखते हुए धारावी के चार इलाके - डॉ. बलीगा नगर, वैभव अपार्टमेंट, मुकुंद नगर और मदीना नगर को सील कर दिया गया है और नगर निकाय अधिकारी नियमित रूप से उन क्षेत्रों में कीटाणुनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed