फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in maharashtra, New RT PCR test in Maharashtra at Collection centres, Covid centre and for home Rs 800

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर : 39544 नए मामले, कोविड-19 जांच की नई कीमत तय

Thu, 01 Apr 2021 12:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 01 Apr 2021 12:36 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39,544 नए मामले सामने आए
  •  राज्य सरकार ने अलग-अलग केंद्र के लिए बदले आरटी-पीसीआर जांच के दाम

विज्ञापन
Coronavirus in maharashtra,  New RT PCR test in Maharashtra at Collection centres,  Covid centre and for home Rs 800
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39,544 नए मामले सामने आए जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन का दूसरा सबसे अधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 28,12,980 हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, इस बीच बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को उद्धव सरकार ने कोरोना जांच की कीमत को लेकर बड़ा फैसला लिया। सरकार ने अलग-अलग केंद्र के लिए एक बार फिर से नई कीमत तय की है। इसके तहत आरटी-पीसीआर टेस्ट का अधिकतम मूल्य टेस्टिंग सेंटर पर 500 रुपये, कोविड सेंटर, क्वारंटीन सेंटर या आइसोलेशन सेंटर में 600 रुपये और घर पर टेस्टिंग कराने पर 800 रुपये निर्धारित किया है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इससे तीन दिन पहले (28 मार्च) प्रदेश में कोरोना के 40,414 नए मामले सामने आए थे जो अब तक का एक दिन का सर्वाधिक मामला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 मार्च को संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख को पार कर गया था जबकि 27 मार्च को यह 28 लाख को पार कर गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य में एक दिन में 227 मरीजों की मौत हो गई । पिछले साल अक्तूबर के बाद से राज्य में मरने वालों की यह संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 54,649 हो गई है ।

अधिकारी ने बताया कि 227 मौतों में से 129 मौत पिछले 48 घंटों में हुई है और 61 की मौत पिछले सप्ताह में हुई । उन्होंने बताया कि शेष 37 मरीजों की मौत पिछले सप्ताह से पहले हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज दिन में कुल 23600 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई, जिसके बाद प्रदेश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 24 लाख से अधिक हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 24,00,727 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और प्रदेश में उपचराधीन मरीजों की संख्या 3,56,243 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 17,29,816 लोग घर में क्वारंटीन में हैं जबकि 17,863 संक्रमित संस्थागत क्वारंटीन में हैं ।


मुंबई और पुणे में कोरोना का खतरा
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की राजधानी मुंबई में 5,399 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहा संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,14,773 हो गई है । उन्होंने बताया कि राजधानी में 15 संक्रमितों की मौत होने के बाद महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 11,690 पर पहुंच गई है । वहीं पुणे जिले की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,605 नए मामले सामने आए हैं। 5,749 लोग स्वस्थ हुए और 56 मौतें दर्ज की गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed