फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in maharashtra, More than 32 thousand corona infected discharged in one day in maharashtra

महाराष्ट्र के लिए राहत की खबर, एक दिन में डिस्चार्ज हुए 32 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज

Tue, 22 Sep 2020 05:08 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Sep 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in maharashtra, More than 32 thousand corona infected discharged in one day in maharashtra
coronavirus in maharashtra - फोटो : पीटीआई
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में सोमवार को रिकार्ड संख्या में मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। राज्य में एक दिन में 15,738 नए कोरोना संक्रमित सामने आए, जबकि 32,007 लोग अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने घर गए। सूबे में रिकवरी का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जबकि बीते 24 घंटे में 344 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 12,24,380 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से अब तक कुल 9,16,348 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक कुल 33,015 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य में 2,47,623 सक्रिय मरीज हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से प्रदेश में रिकवरी दर बढ़कर 74.84 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्युदर 2.7 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में 18,58,924 लोग होम क्वारंटीन और 35,517 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


मुंबई में बीते 24 घंटे में 36 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 1837 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटे में 36 की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कुल 1,86,276 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 1,50,535 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26,858 सक्रिय मरीज हैं। महानगर में अब तक कुल 8505 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed