फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in maharashtra, Maximum 390 people died in one day from Coronavirus

महाराष्ट्र में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक 390 लोगों की मौत, 12 हजार से अधिक संक्रमित

Mon, 10 Aug 2020 04:17 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Aug 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in maharashtra, Maximum 390 people died in one day from Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में  इस खतरनाक वायरस का कहर लगातार जारी है। रविवार को राज्य में कोरोना से अब तक सबसे अधिक 390 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक दिन में 12,248 नए संक्रमित सामने आए। राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में नए संक्रमित सामने आने के साथ ही उसी अनुरूप मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को सूबे में 13,348 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए। इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का औसत यानी रिकवरी दर 68.25 फीसदी हो गया है। राज्य में अब तक कुल 5,15,332 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 3,51,710 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में 1,45,558 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन


जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17,757 हो गई है। राज्य में मृत्युदर 3.45 फीसदी है। वहीं, 10,00588 लोग होम क्वारंटीन और 34,957 संक्रमित संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुंबई में 78 फीसदी हुई रिकवरी दर
मुंबई में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में मुंबई में रिकवरी दर 78 फीसदी हो गई है। साथ ही, मुंबई और ठाणे में धीरे-धीरे कोरोना नियंत्रण में आने लगा है। रविवार को 24 घंटे के दौरान 1066 नए संक्रमित मिले, जबकि 48 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कुल 1,23,382 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 6799 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 19,700 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed