फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra Live Updates, Mumbai Nagpur Pune Dharavi Thane Covid-19 cases and lockdown

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 552 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 4200 हुई

Sun, 19 Apr 2020 04:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 19 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra Live Updates, Mumbai Nagpur Pune Dharavi Thane Covid-19 cases and lockdown
coronavirus - फोटो : PTI

देशभर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। देश में महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। रविवार को राज्य में कोरोना वायरस के 552 नए मामले सामने आए, जो राज्य में एक दिन में सामने आई संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4200 हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, रविवार को कोरोना वायरस से 12 लोगों की मौत हुई। इस तरह महाराष्ट्र में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 507 मरीजों ने इस वायरस को मात दी है और इलाज के बाद घर लौटे हैं।
विज्ञापन

 
अब तक जांच में 95 फीसदी रिपोर्ट निगेटिव आई- ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने अब तक 66,000 से अधिक सैंपल्स की जांच की है, इनमें से 95 फीसदी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लगभग 3600 पॉजिटिव हैं, इनमें से 300-350 ठीक भी हुए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 75 फीसदी में हल्के लक्षण दिखे हैं। 52 मरीज गंभीर स्थिति में हैं। हम उनकी जिंदगी बचाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'महाराष्ट्र में कल के बाद शुरू होंगी वित्तीय गतिविधियां'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सोमवार के बाद हम कुछ वित्तीय गतिविधियां शुरू कर रहे हैं। अगर हम अपनी अर्थव्यवस्था को अभी गति नहीं देते हैं तो कोरोना संकट से बाहर आने के बाद हम वित्तीय संकट में पड़ जाएंगे। हम कुछ व्यावसायिक गतिविधियों को सीमित तरीके से शुरू कर रहे हैं। सौभाग्य से, हमारे कई जिलों में कोरोना पॉजिटिव का मामला शून्य है।

उन्होंने राज्य में प्रवासी मजदूरों के संकट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम केंद्र के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में एक समाधान निकलेगा। चिंता मत करिए। हम धीरे-धीरे महाराष्ट्र में काम शुरू कर रहे हैं। यदि यह संभव है कि आप काम पर वापस आ सकते हैं, तो आप अपनी आजीविका जारी रखेंगे।


उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि जिस दिन यह संकट समाप्त हो जाएगा महाराष्ट्र सरकार आपको घर पहुंचाएगी। मेरा मानना है कि जब आप अपने घर वापस जाए, तो आप खुश होकर घर जाएं, डर कर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed