फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra all live updates, Mumbai Navi mumbai Dharavi Pune Nagpur Covid-19 Cases

कोरोना: महाराष्ट्र में आज 350 नए मामले, अब तक 178 की मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 2684 हुई

Tue, 14 Apr 2020 03:54 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra all live updates, Mumbai Navi mumbai Dharavi Pune Nagpur Covid-19 Cases
coronavirus - फोटो : PTI

देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 350 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 2684 हो गई हैं।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज कोरोना वायरस के 350 नए मामले सामने आए हैं और इस वायरस से 18 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2684 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से अब तक 178 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 259 लोगों ने इस वायरस को मात दी है। 
विज्ञापन


वहीं, मुंबई में आज कोरोना वायरस के 204 नए मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई हैं। देश की आर्थिक राजधानी में संक्रमितों की संख्या 1753 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से अब तक 111 लोगों की मौत हुई है। नगर निगम ग्रेटर मुंबई ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1463 मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,815 हो गई है, जिनमें 8988 सक्रिय हैं, 1190 स्वस्थ हो चुके हैं, 353 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed