फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india total positive cases rises to 39 5 new positive cases in Kerala

कोरोनावायरस: केरल में मिले पांच नए मरीज, भारत में संक्रमितों की संख्या 39

Sun, 08 Mar 2020 03:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ तिरुवनंतपुरम Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 Mar 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india total positive cases rises to 39 5 new positive cases in Kerala
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

केरल के पथानाममिट्टा जिले में कोरोना के पांच नए मामले सामने के बाद अब देश में कोरोना के कुल केस बढ़कर 39 हो गए हैं। इनमें से तीन लोगों के ठीक हो जाने के बाद संक्रमण से जूझ रहे लोगों की वास्तविक संख्या 36 है। इन पांचों लोगों को जिले के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनमें से तीन लोगों में पति, पत्नी और उनका 24 साल का बेटा है। ये लोग हाल ही में इटली से लौटे थे। इन तीनों से फैले संक्रमण के कारण दो लोग और बीमार हो गए। इन पांचों मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए परिवार के 90 से अधिक आयु वाले दो लोगों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को तीन मामले सामने आए थे। जिसके बाद ये संख्या बढ़कर 34 हो गई थी। केरल में ये मामले ऐसे समय में सामने आएं हैं जबकि राज्य में अट्टूूकल पोंगल त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। इस पर्व में विदेशियों सहित हजारों महिलाएं हिस्सा लेती हैं। 

विज्ञापन


रिश्तेदारों से खुला मामला 
केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर अपनी यात्रा का विवरण नहीं दिया था जिसकी वजह से इनकी जांच नहीं हो पाई।  ये लोग हाल ही में इटली गए थे और गत सप्ताह वापस आने के बाद वह कुछ रिश्तेदारों से भी मिले। ये रिश्तेदार ही अस्पताल पहुंचे थे जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद उनको अस्पताल में अलग भर्ती किया गया। इसके बाद मामला खुला और संक्रमित परिवार को अस्पताल में लाया गया। इस परिवार ने शुरू में अधिकारियों से सहयोग नहीं किया और अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया था। उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
विज्ञापन


यात्रा का ब्योरा जारी, जांच कराएं लोग
सरकार ने इन लोगों की यात्रा का विवरण भी जारी कर दिया है। ये लोग कतर एयरलाइंस से इटली के वेनिस से दोहा होते हुए एक मार्च की सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर कोच्चि पहुंचे और वहां से एक प्राइवेट कार से पथानाममिट्टा जिले में बने घर पहुंचे। मंत्री शैलजा ने कहा कि इनके साथ यात्रा करने वालों को स्वास्थ्य की जांच करानाी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में आठ मामले 
इससे पहले केरल से तीन मामले मिले थे। ये तीन मरीज अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं लेकिन अब 5 और नए लोगों के नमूने पॉजिटिव मिलने से राज्य सरकार सतर्क हो गई है। दिल्ली के मरीज की वजह से छह लोग संक्रमित हुए थे। इसके अलावा इटली से आए 17 सैलानी वायरस से ग्रस्त पाए गए। उनका भारतीय चालक भी पीड़ित मिला। इसके अलावा गुरुग्राम, गाजियाबाद, तेलंगाना, तमिलनाडु से एक-एक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की पहचान की गई है। वहीं लद्दाख के दो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हुई

भारत में अब कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इनमें से 23 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 23 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा लद्दाख में दो, तमिलनाडु, तेलंगाना, जयपुर और गाजियाबाद में एक-एक, दिल्ली में तीन, आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज और केरल में मिले पांच नए मरीज शामिल हैं। 

लद्दाख के जिन दो बुजुर्गों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, वे ईरान से लौटे थे। तमिलनाडु में पॉजिटिव मिला शख्स ओमान से लौटा है। पंजाब के होशियारपुर निवासी पिता-पुक्ष और दिल्ली में पेटीएम कर्मचारी की पत्नी शुरुआती जांच में संक्रमित मिले हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। वहीं, जम्मू में गंभीर लक्षण वाले दो मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। यूपी समेत कई राज्यों में बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई है। जम्मू-कश्मीर में सभी प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर आइसोलेशन के लिए सुविधा और सही स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली में 337 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज गए- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोनावायरस के अब तक तीन पॉजिटिव और एक संदिग्ध मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों संक्रमित मरीजों के संपर्क में कई लोग आए थे, जिन्हें पृथक किया गया है। साथ ही जांच के लिए उनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहला मरीज 105 लोगों के संपर्क में आया, दूसरा मरीज 168 लोगों के संपर्क में आया और तीसरा मरीज 64 लोगों के संपर्क में आया। यानि कुल 337 लोगों संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने की वजह से पृथक (क्वारंटाइन) किया गया है और उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed