फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Total number of COVID19 positive cases in India rises to 37336 and 1218 deaths

कोरोना वायरस: देश में से मृतकों की संख्या 1218 हुई, संक्रमण का आंकड़ा 37336 तक पहुंचा

Sat, 02 May 2020 03:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 02 May 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India Total number of COVID19 positive cases in India rises to 37336 and 1218 deaths
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन 3.0 लगा दिया गया है। रविवार को लॉकडाउन 2.0 की अवधि खत्म होते ही लॉकडाउन 3.0 चार मई से प्रभावी हो जाएगा। लेकिन देश में कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। हालांकि स्थिति पहले के मुकाबले नियंत्रण में है। इसी बीच कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1218 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 37,336 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,167 मरीजों का इलाज चल रहा है और 9,950 लोग स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज देश से बाहर चला गया है। इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन


इस वायरस से शुक्रवार की शाम से हुईं मौतों के मामलों में महाराष्ट्र से 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, दिल्ली से दो और उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और तमिलनाडु से एक-एक मामला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वायरस से सबसे अधिक 485 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 42 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 26 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 22 मरीजों की मौत हुई है।

पंजाब में 19 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में आठ, केरल तथा हरियाणा में चार-चार तथा झारखंड और बिहार में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 11,506 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 4,721, दिल्ली में 3,738 और मध्य प्रदेश में 2,719 मामले हैं। राजस्थान में 2,666 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 2,526 और उत्तर प्रदेश में 2,328 मामले हैं।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,463 है जबकि तेलंगाना में 1,039 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 795, जम्मू कश्मीर में 639, कर्नाटक में 589, केरल में 497, पंजाब में 480 और बिहार में 471 है। हरियाणा में 360 मामले और ओडिशा में 149 मामले सामने आए हैं।

झारखंड में वायरस से 111 लोग और चंडीगढ़ में 88 लोग संक्रमित हुए हैं। उत्तराखंड में 58 मामले सामने आए हैं। असम और छत्तीसगढ़ में 43-43 जबकि हिमाचल प्रदेश में 40 लोग संक्रमित हैं।


अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 33 मामले जबकि लद्दाख में 22 मामले हैं। मेघालय में इस वायरस से 12, पुदुचेरी में आठ जबकि गोवा में सात लोग संक्रमित हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed