{"_id":"5f348be08ebc3e3cf4397886","slug":"coronavirus-in-india-over-70-recover-from-coronavirus-in-india-death-toll-also-decreased-corona-test-in-india-close-to-three-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: देश में 70% से ज्यादा हुए स्वस्थ, मृत्युदर भी गिरी, तीन करोड़ के करीब जांच का आंकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: देश में 70% से ज्यादा हुए स्वस्थ, मृत्युदर भी गिरी, तीन करोड़ के करीब जांच का आंकड़ा
Thu, 13 Aug 2020 06:18 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 70.38 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 56,110 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 16,39,599 मरीज ठीक हो चुके हैं। साथ ही मृत्युदर गिरकर 1.98 फीसदी हो गई है। देश में सक्रिय मामले 6,43,948 हैं जो कुल मामलों का सिर्फ 27.64 फीसदी है।
विज्ञापन
मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले एक दिन में 60,693 मरीज मिले और कुल आंकड़ा 23,29,638 पर पहुंच गया। 834 मरीजों की मौत के साथ अब तक कुल 46,091 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को देश में कुल 53,601 मामले थे। मंगलवार को कुल 60,693 मामले सामने आए। इस हिसाब से 24 घंटे के भीतर अचानक 7092 ज्यादा मरीज मिले लेकिन दोनों दिनों की तुलना में जांच के आंकड़े में सिर्फ 35,519 का अंतर था। इसी तरह सोमवार को कुल 871 मरीजों की मौत हुई थी जबकि मंगलवार को 834 मरीजों ने दम तोड़ा जो पिछले दिन की तुलना में 37 कम मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन
देश में कुल सैंपल जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के करीब है। आईसीएमआर के अनुसार देश में अब तक कुल 2,60,15,297 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें से 7,33,449 सैंपल की जांच मंगलवार को हुई जो सोमवार को हुई कुल जांच की तुलना में 35,519 अधिक है। देश में 1421 लैब में जांच हो रही है जिसमें 944 सरकारी और 477 प्राइवेट हैं।
महाराष्ट्र : एक दिन में मिले 12,712 नए मरीज, बीते 24 घटे में 344 की मौत
महाराष्ट्र में बुधवार को 12,712 नए संक्रमित सामने आए। वहीं 24 घंटे में 344 की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 5,48,313 हो गई है जबकि 18,650 की मौत हो चुकी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में 13,408 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब तक कुल संक्रमितों में से 3,81,843 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 69.64 फीसदी है। मृत्युदर 3.4 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,47,513 है।
मुंबई में 1132 नए केस, 50 की मौत
मुंबई में बुधवार को 1132 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 50 संक्रमितों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 1,26,356 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमें से 6943 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई से सटे ठाणे में 1,08,399 लोग संक्रमित हुए हैं।
मध्यप्रदेश में 14 महिला कैदी संक्रमित
मध्यप्रदेश के सिंगरौली से शहडोल जेल में स्थानांतरित की गईं 14 महिला कैदियों में संक्रमण की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। सभी को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि राज्य में रिकवरी रेट 75 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। हालांकि, मृत्यु दर 2.54 फीसदी है।
सिद्धारमैया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल में ही उन्होंने अपना 72वां जन्मदिन मनाया। बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इधर, गोवा के स्वास्थ्यमंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि राज्य में प्रति दस लाख की आबादी पर 94,773 सैंपल की जांच हो रही है जो देश के सभी राज्यों से अधिक है। गोवा में अब तक 1,53,792 सैंपल की जांच हो चुकी है।