फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Highest single day spike of 38902 cases and 543 deaths COVID19 positive cases stand at 1077618

Coronavirus in India: कोरोना मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड उछाल, 24 घंटे में करीब 39 हजार मामले

Sun, 19 Jul 2020 02:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Jul 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India Highest single day spike of 38902 cases and 543 deaths COVID19 positive cases stand at 1077618
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल आई। पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के 38,902 नए मामले सामने आए। यह लगातार चौथा दिन है जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 23672 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

विज्ञापन


रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 543 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 26,816 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 10,77,618 हो गए जिनमें से 3,73,379 लोगों का उपचार चल रहा है और 6,77,423 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में जिन 543 लोगों की मौत हुई है उनमें से 144 की महाराष्ट्र, 93 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 52 की आंध्र प्रदेश, 27 की पश्चिम बंगाल, 26 की दिल्ली, 24 की उत्तर प्रदेश, 17 की हरियाणा, 16 की गुजरात और नौ लोगों की मध्यप्रदेश में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार, पंजाब और राजस्थान में सात-सात लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद तेलंगाना में छह, जम्मू कश्मीर में पांच, ओडिशा और पुदुचेरी में तीन-तीन, असम, त्रिपुरा और केरल में दो-दो जबकि चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई है।

24 घंटे में तीन लाख 58 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)  की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 18 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए 1,37,91,869 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 3,58,127 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।



इस वैश्विक महामारी से अब तक कुल 26,816 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे अधिक 11,596 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 3,597, तमिलनाडु में 2,403, गुजरात में 2,122, कर्नाटक में 1,240, उत्तर प्रदेश में 1,108, पश्चिम बंगाल में 1,076, मध्यप्रदेश में 706 और आंध्र प्रदेश में 586 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में कोविड-19 से अभी तक 553, तेलंगाना में 409, हरियाणा में 344, पंजाब में 246, जम्मू कश्मीर में 236, बिहार में 208, ओडिशा में 86, असम में 53, उत्तराखंड में 52, झारखंड में 46 और केरल में 40 लोगों ने जान गंवाई।

पुदुचेरी में इस संक्रमण से 28, छत्तीसगढ़ में 24, गोवा में 21, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, मेघालय और दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव में दो-दो जबकि लद्दाख में एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को पहले से अन्य बीमारियां भी थी।


महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 3,00937 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,65,714, दिल्ली में 1,21,582, कर्नाटक में 59,652, गुजरात में 47,390, उत्तर प्रदेश में 47,036, आंध्र प्रदेश में 44,609 और तेलंगाना में 43,780 लोग संक्रमित पाए गए। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 40,209, राजस्थान में 28,500, हरियाणा में 25,547, बिहार में 25,136, असम में 22,918 और मध्यप्रदेश में 21,763 हो गए।

ओडिशा में 16,701, जम्मू कश्मीर में 13,198, केरल में 11,659 जबकि पंजाब में 9,792 मामले सामने आए। झारखंड में 5,342, छत्तीसगढ़ में 5,233, उत्तराखंड में 4,276, गोवा में 3,484, त्रिपुरा में 2,654, पुडुचेरी में 1,894, मणिपुर में 1,891, हिमाचल प्रदेश में 1,457 और लद्दाख में 1,159 लोग संक्रमित पाए गए। नगालैंड में 978, चंडीगढ़ में 700, अरुणाचल प्रदेश में 650 और दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव में 602 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। मेघालय में 418, मिजोरम में 284, सिक्किम में 275 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 198 मामले सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed