फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India, Four states of the country are still untouched by Coronavirus

Coronavirus in india: देश के चार राज्य अब भी कोरोना से अछूते, इन 10 राज्यों में केंद्रीय टीमें भेजी गईं

Mon, 11 May 2020 05:17 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 May 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India, Four states of the country are still untouched by Coronavirus
डॉक्टर हर्षवर्धन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चार राज्य अब भी संक्रमण से अछूते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को बताया कि करीब 60 हजार मरीजों में से 20,000 ठीक होकर घर जा चुके हैं। सिक्किम, नगालैंड और लक्षद्वीप में अब तक कोई केस नहीं आया है। वहीं, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर और मिजोरम में कोई सक्रिय मामला नहीं है।

विज्ञापन


रविवार को मंडोली में कोविड-19 केयर सेंटर का जायजा लेने पहुंचे हर्षवर्धन ने बताया कि देश में 4,362 कोविड केयर सेंटर तैयार हैं। इनमें मामूली और बेहद मामूली लक्षणों वाले 3,46,856 लोगों को रखा जा सकता है। अब तक केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को 72 लाख एन 95 मास्क और 36 लाख पीपीई किट भेजी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
  • दिल्ली, यूपी समेत 10 राज्यों में टीमें भेजी गईं

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में केंद्रीय टीमें भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  •  483 जिलों में 7,740 कोविड सेंटरों की पहचान

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 483 जिलों में 7,740 कोविड-19 सेंटरों की पहचान की गई है। अभी तक देश में 6,56,769 आइसोलेशन बेड, पॉजिटिव मामलों के लिए 3,05,567, संदिग्ध मामलों के लिए 3,51,204 बेड और ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ 99,492 बेड और 34,076 आईसीयू बेड की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed