फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Covid-19 patient dies in Tamil Nadu country toll rises to 11

कोरोना वायरस से तमिलनाडु में 54 वर्षीय शख्स की मौत, मृतकों की संख्या हुई 11

Wed, 25 Mar 2020 09:59 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 25 Mar 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India Covid-19 patient dies in Tamil Nadu country toll rises to 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार तड़के मदुरै के एक अस्पताल में मौत हो गई। तमिलनाडु में इस संक्रामक रोग से मौत का यह पहला मामला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने बताया कि व्यक्ति को लंबे समय से अनियंत्रित मधुमेह की बीमारी थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया  कि हमारी पूरी कोशिश के बावजूद एमडीयू, राजाजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत हो गई। उसे फेफड़ों, अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 18 हो गए। तीन महिलाओं समेत छह और लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 542 हो गई है। तमिलनाडु में एक व्यक्ति की मौत के साथ देश में कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed