Coronavirus Test: कोरोना की जांच के लिए सरकारी के अलावा ये प्राइवेट संस्थान भी अधिकृत, यहां देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार कई कदम उठा रही है। अब कोरोना की जांच करने वाले लैब की संख्या बढ़ा दी गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 415 पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस के चलते मरने वालों की संख्या सात हो गई है। रविवार को तीन लोगों की मौत हुई।
इसके साथ ही दिल्ली, बिहार, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत 10 से अधिक राज्यों में जनता कर्फ्यू के बाद 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। वहीं, सोमवार को महाराष्ट्र में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 89 पहुंच गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है। एहतियातन रेलवे ने देशभर में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
116 सरकारी लैबों में होगी कोरोना की जांच
कोरोना मरीजों की जांच के लिए 27 नए लैब खोलने का एलान किया गया है। अभी तक 89 लैबों में जांच हो रही थी, जो बढ़कर अब 116 हो जाएंगे। इसके अलावा छह प्राइवेट क्लिनिक को भी टेस्ट की मंजूरी दी गई है।
प्राइवेट लैब की लिस्ट
कोरोना वायरस की जांच के लिए आईसीएमआर की ओर से जारी की गई जांच केंद्र की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
प्राइवेट जांच केंद्र की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...