फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India: Coronavirus cases single day spike 28637 and 551 death in last 24 hours

Covid-19: देश में संक्रमित लोग हो रहे ठीक, रिकवरी रेट 62.93 फीसदी पहुंचा

Sun, 12 Jul 2020 01:55 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 12 Jul 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India: Coronavirus cases single day spike 28637 and 551 death in last 24 hours
Coronavirus in india - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी है। देश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर रविवार को एक रिकॉर्ड बना। यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में संक्रमितों की संख्या 25 हजार से ज्यादा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 28,637 लोग संक्रमित हुए हैं। यह एक दिन में रिकॉर्ड की गई संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या है। बता दें कि एक तरफ कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस से संक्रमित लोग भारी संख्या में ठीक भी हो रहे हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 62.93 फीसदी है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से 2,42,362 अधिक है।

विज्ञापन


विज्ञापन


तमाम एहतियात बरतने और सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करने के बाद भी बड़े पैमाने पर लोग संक्रमित हो रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान 551 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। वर्तमान में देशभर में 8,49,553 लोग कोविड-19 पॉजिटिव हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनमें 2,92,258 सक्रिय मामले हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, 5,34,621 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा, अभी तक भारत में कोरोना वायरस से 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: केरल: कांग्रेस सांसद ने बनवाया शानदार बस प्रतीक्षालय, रह जाएंगे हैरान

एक लाख से आठ लाख पहुंचने में महज 53 दिन लगे
देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में संक्रमण के पहले एक लाख मामले जहां 110 दिन में सामने आए थे। वहीं, आंकड़े को आठ लाख तक पहुंचने में महज 53 दिन लगे हैं। 

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या तीन जून को दो लाख से अधिक हुई थी, वहीं इसे तीन लाख तक पहुंचने में दस दिन लगे और इसके भी आठ दिन बाद 21 जून को संक्रमितों की संख्या चार लाख से अधिक हुई। इसके बाद अगले एक लाख मामले सिर्फ छह दिन में सामने आए और आंकड़े को सात लाख तक पहुंचने में दस दिन का समय लगा।

दुनिया के कुल मामलों का 12 फीसदी भारत में आ रहा सामने

भारत में हर रोज कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले नौ दिनों से भारत में हर रोज 22,000 हजार से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, बीमारी के तेजी से फैलने की वजह से दुनिया के कुल कोरोना संक्रमितों का 12 फीसदी हिस्सा हर रोज भारत में सामने आ रहा है। 

भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 27,114 नए मामले दर्ज किए गए। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 2,14,741 रहा। इस तरह भारत में सामने आए संक्रमण के कुल मामले वैश्विक मामलों का 12.6 फीसदी रहे। 

वास्तव में, दैनिक प्रवृत्ति के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत में पिछले कुछ दिनों में वैश्विक मामलों का 11 फीसदी हिस्सा रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह प्रवृत्ति 30 जून से बढ़ रही है, जब भारत के कोरोना वायरस के वैश्विक मामलों में भारत की हिस्सेदारी 10.4 फीसदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed