फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today in India Latest News Update: Chhattisgarh Punjab Odisha lead slowdown in Covid-19 cases

India Coronavirus Cases: छत्तीसगढ़, पंजाब समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में हुई गिरावट, क्या खत्म हो रहा है संक्रमण का खतरा

Tue, 20 Oct 2020 09:43 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 20 Oct 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today in India Latest News Update:  Chhattisgarh Punjab Odisha lead slowdown in Covid-19 cases
तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत में कोरोना वायरस के मामले में पिछले 30 दिनों में वृद्धि देखी गई। लेकिन अब संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी जा रही है। इस महीने संक्रमण की रफ्तार गिरकर 92 फीसदी हो गई है, जो 18 सितंबर तक 42 फीसदी थी। इस तरह एक महीने के भीतर संक्रमण की रफ्तार में 50 फीसदी की गिरावट हुई है। 

विज्ञापन


यह गिरावट देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ कुछ राज्यों में भी देखी गई है। छत्तीसगढ़ में इस दौरान सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है, जहां 'प्रतिशत प्वाइंट' (पीपी) में 291 की गिरावट हुई है। 
विज्ञापन



'प्रतिशत प्वाइंट' (पीपी) से अभिप्राय एक निश्चित अवधि में कोरोना के कम हुए मामलों के प्रतिशत से हैं। 18 अगस्त से 18 अक्तूबर की अवधि के बीच के आंकड़ों को मापा गया है। पिछले महीने छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में 97 फीसदी की वृद्धि देखी गई। जबकि 18 अगस्त से 18 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामलों में 388 फीसदी की वृद्धि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश में पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन, जानें कौन लोग होंगे शामिल 

देश के अन्य राज्य जहां कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई, उसमें पंजाब (132 पीपी की गिरावट), ओडिशा (109 पीपी की गिरावट), उत्तर प्रदेश (78 पीपी की गिरावट) और हरियाणा (76 पीपी की गिरावट) शामिल हैं। कोरोना से चार सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां 70 पीपी की गिरावट देखी गई है। 


आंध्र प्रदेश के बाद कर्नाटक (56 पीपी की गिरावट) और महाराष्ट्र (53 पीपी की गिरावट) में कोरोना मामलों में गिरावट देखी गई है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना मामलों में 22 पीपी की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ, केरल एक ऐसा राज्य रहा, जहां इस अवधि में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बेहद ही कम गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में दो महीने की इस अवधि में 16 पीपी की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा ही हाल, राजस्थान (18 पीपी की गिरावट) और बिहार (27 पीपी की गिरावट) का रहा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed