फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India but Congress and opposition party doing politics on it, Rahul Gandhi, Priyanka

खतरनाक वायरस से देश परेशान, इधर कोरोना पर हो रही राजनीति

Fri, 13 Mar 2020 04:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 13 Mar 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India but Congress and opposition party doing politics on it, Rahul Gandhi, Priyanka
कोरोना वायरस पर राजनीति - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस तेजी से दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मरीज संक्रमित हैं। वहीं, इससे 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी इसके मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 75 हो गई है। इसके अलावा कर्नाटक में गुरुवार को एक मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन


दूसरी ओर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस बीमारी पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। मुसीबत की इस घड़ी में कांग्रेस द्वारा लगातार सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार इस वायरस को लेकर उचित कदम नहीं उठा रही है। 
विज्ञापन


कभी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी कोरोना वायरस को लेकर किए जा रहे इंतजामों पर सरकार को निशाने पर ले रहे हैं तो कभी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी। साथ ही कांग्रेसी नेता भी इस मुद्दे पर राजनीति में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी समस्या है और इस पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने यह दावा भी किया कि इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाने की बजाय यह सरकार बेखबर पड़ी है।

गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मैं यह दोहराता रहूंगा कि कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी समस्या है। इस समस्या को नजरअंदाज करना समाधान नहीं है। अगर कड़े कदम नहीं उठाए गए तो भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। कांग्रेस नेता ने बृहस्पतिवार को भी आरोप लगाया था कि कोरोना वायरस की समस्या और अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर प्रधानमंत्री सो रहे हैं।

कांग्रेस द्वारा लगातार अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से सरकार पर हमला बोला जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश में हलचल का माहौल है। लेकिन क्या सरकार पर्याप्त कदम उठा रही है?' साथ ही इसके साथ एक वीडियो भी जारी किया जिसमें देखा जा सकता है कि वह कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां दे रही है, साथ ही सरकार से सवाल कर रही है कि क्या उसके द्वारा लिए जा रहे फैसले इस वायरस से लड़ने के लिए पर्याप्त है। 





देश में वर्तमान समय में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चाहे वह टीवी न्यूज चैनल हो या अखबार हर जगह कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों को जानकारियां दी जा रही है। मुसीबत की इस घड़ी में कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों को चाहिए कि वह देश में दहशत का माहौल बनाने के बजाए लोगों को कोरोना से लड़ने में जानकारी दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed