Coronavirus updates: कोरोना के कारण मणिपुर में शाम छह बजे से सुबह चार बजे तक कर्फ्यू लागू
कोरोना वायरस के मामले देश और दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में दैनिक मामलों में थोड़ी सी गिरावट आई है। शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां 44,489 नए मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 43,082 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 492 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दूसरी ओर दुनियाा की बात करें तो संक्रमितों की संख्या 61,377,648 पर पहुंच गई है। वायरस के कारण 1,438,984 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 42,451,357 मरीज वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-
लाइव अपडेट
मणिपुर में शाम छह बजे से सुबह चार बजे तक रात में कर्फ्यू
केरल में 3966 नए मामले सामने आए
केरल सरकार की ओर से बताया गया कि राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,966 नए मामले सामने आए हैं और 4,544 लोग ठीक हुए हैं। अब राज्य में 63,885 सक्रिय मामले हैं।मध्यप्रदेश में 1645 नए मामले सामने आए
दिल्ली में 5482 नए मामले सामने आए
Delhi reported 5,482 new #COVID19 cases (out of 64,455 tests), 5,937 recoveries, and 98 deaths in the last 24 hours, according to Delhi Health Department
— ANI (@ANI) November 27, 2020
Total cases: 5,56,744
Total recoveries: 5,09,654
Active cases: 38,181
Death toll: 8,909 pic.twitter.com/rS1ZsHoMUQ
मिजोरम के सभी स्कूल इस साल के अंत तक रहेंगे बंद
मिजोरम में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूलों को इस साल के अंत तक बंद रखने का फैसला किया गया है।इंदौर पीठ के 52 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में सोमवार को पांच, मंगलवार को तीन, बुधवार को नौ और शुक्रवार को 35 कर्मचारी संक्रमित पाए गए।
राजस्थान में कोरोना से और 18 लोगों की मौत
राजस्थान में एक और मंत्री सहित और 3093 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शुक्रवार को पुष्टि हुई हैं राज्य में अभी तक कुल 2,60,040 लोग संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में संक्रमण से और 18 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,255 तक पहुंच गया। शुक्रवार को वनमंत्री सुखराम विश्नोई के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वह अस्पताल में भर्ती हैं।रेल भवन कार्यालय दो दिनों के लिए बंद
सैनिटाइज करने के लिए रेल भवन कार्यालय एक और दो दिसंबर को बंद रहेगा। सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए यह फैसला लिया है।Rail Bhawan to remain closed on 1st and 2nd December for carrying out intensive sanitization in view of the surge in #COVID19 positive cases at the office: Railway Board pic.twitter.com/ExcxZOiIgm
— ANI (@ANI) November 27, 2020
कोरोना वैक्सीन की समीक्षा के लिए निर्धारित कार्यक्रम रद्द
- भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 70 फीसदी उपचाराधीन मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ़ से हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से अब तक हुई मौतों में से 83.80 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली के हैं।
- मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,55,555 थी, जो कि कुल मामलों का 4.89 प्रतिशत है। बयान के अनुसार महाराष्ट्र में 87,014, केरल में 64,615 और दिल्ली में 38,734 मरीजों का उपचार चल रहा है।
- देश में एक दिन में कोविड-19 के 43,082 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93.09 लाख हो गई। इनमें से 87,18,517 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.64 प्रतिशत हो गई।