फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Updates: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1324 नए मामले सामने आए, 18 लोगों की मौत

Tue, 01 Dec 2020 12:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 01 Dec 2020 12:14 AM IST
खास बातें

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि भारत में दैनिक मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रविवार की तुलना में सोमवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भारी गिरावट आई है। रविवार को जहां कोरोना के 41,810 नए मामले सामने आए थे। वहीं सोमवार को 38,772 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 443 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,30,72,475 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,65,181 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,35,45,829 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-

विज्ञापन
coronavirus in india and world live update news in hindi 30th november 38772 new cases reported discharge active
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:06 AM, 01-Dec-2020

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1324 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में सोमवार को 1324 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,37,322 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार को 153 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1586 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 18 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,37,322 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसमें से 2,14,826 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 19,635 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2861 लोगों की मौत हुई है।

11:15 PM, 30-Nov-2020

झारखंड में बीते 24 घंटे में 167 नए मामले

झारखंड में बीते 24 घंटे में 167 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में 288 लोग स्वस्थ भी हुए और एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
10:10 PM, 30-Nov-2020

कोरोना वायरस का सोर्स जानना जरूरी- डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्रेयस ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोरोना वायरस को लेकर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है। हमें इस वायरस की उत्पत्ति को जानने की आवश्यकता है क्योंकि यह भविष्य में होने वाले प्रकोपों को रोकने में हमारी मदद कर सकता है। ब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा- कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए इसका सोर्स जानना आवश्यक है।
09:50 PM, 30-Nov-2020

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 515 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 515 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 855 लोग स्वस्थ हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक के कुल आंकड़े की बात करें तो राज्य में कुल 40,518 लोग संक्रमित, 31,548 स्वस्थ, 635 मौतें और 8,289 सक्रिय मामले शामिल हैं।
 
09:34 PM, 30-Nov-2020

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2671 नए मामले

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2671 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2730 लोग स्वस्थ हुए और 48 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक के कुल आंकड़े की बात करें तो राज्य में कुल 4,83, 484 लोग संक्रमित, 4,50,762 स्वस्थ, 8,424 मौतें और 24,298   सक्रिय मामले शामिल हैं।
09:25 PM, 30-Nov-2020

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 998 नए मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 998 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2,209 लोग स्वस्थ हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक के कुल आंकड़े की बात करें तो राज्य में कुल 8,84,89 संक्रमित, 8,49,821 स्वस्थ,11,778 मौतें और 23,279 सक्रिय मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:30 PM, 30-Nov-2020
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी शैक्षणिक, तकनीकी, कौशल विकास संस्थान (मेडिकल कॉलेजों को छोड़कर) के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है।
07:48 PM, 30-Nov-2020

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1383 नए मामले

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1383 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1576 लोग स्वस्थ भी हुए और 10 लोगों की मौत हो गई।  वहीं अबतक के आंकड़े की बात करें तो राज्य में 2,06,128 लोग संक्रमित, 1,88,097 स्वस्थ, 14,771 सक्रिय मामले और 3,260 मौतें शामिल हैं। 


 
07:13 PM, 30-Nov-2020

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 3837 नए मामले

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 3837 नए मामले सामने आए हैं वहीं 80 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 4196 लोग स्वस्थ भी हुए।
 
06:36 PM, 30-Nov-2020

राजस्थान में 24 घंटे में कोरोना के 2,677 नए मामले

राजस्थान में 24 घंटे में कोरोना के 2,677 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है, वहीं 2762 लोग स्वस्थ भी हुए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed