फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India 18 states of the country have the highest recovery rate in the world

कोरोना वायरस: देश के 18 राज्यों की रिकवरी दर दुनिया में सबसे ज्यादा

Fri, 18 Dec 2020 06:46 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Dec 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India 18 states of the country have the highest recovery rate in the world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देश के 18 राज्यों में कोरोना की रिकवरी दर दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश से लेकर आंध्र प्रदेश तक में अब तक 95.31 फीसदी से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


विश्व स्तर पर कोरोना वायरस की रिकवरी दर 70.27 फीसदी दर्ज की गई है। अमेरिका में अब तक 58.48, इटली में 62.28, रूस में 79.58 और ब्राजील में 87.08 फीसदी मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर देश में नए संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है। लगातार चौथे दिन गुरुवार को 30 हजार से कम संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिन में 24,010 मरीज मिले हैं और 355 की मौत भी हुई है। 24 घंटे में 33,291 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है जहां अगले कुछ दिन में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल कोरोना मरीजों की संख्या 99,56,557 हो चुकी है। जिनमें से 94,89,740 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में 3,22,366 सक्रिय मरीज हैं। मंत्रालय का कहना है कि देश में 3.24 फीसदी सक्रिय मरीज ही बचे हैं।

गंभीर राज्यों में रिकवरी हुई कम
पिछले एक दिन के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्यों में 76 फीसदी रिकवरी हुई है। जबकि इससे दो फीसदी अधिक 78 फीसदी कोरोना के नए संक्रमित मरीज भी इन्हीं राज्यों में मिले हैं। इसके अलावा मौत का आंकड़ा अभी भी ज्यादा है।


26 नवंबर के बाद से घट रही मौतें
स्वास्थ मंत्रालय का कहना है कि पिछले कुछ दिन से रोजाना देश में 400 से कम लोगों की मौत हो रही है। बीते 26 नवंबर तक यह आंकड़ा 500 से भी अधिक था। मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण का कहना है कि राज्यों में संक्रमण से मरने वालों की मृत्युदर एक फीसदी से भी कम रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इन 18 राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज हुए ठीक
राज्य स्वस्थ्य दर
उत्तर प्रदेश 95.34
मिजोरम 95.44
हरियाणा 95.68
दिल्ली 95.97
गोवा 95.56
अंडमान निकोबार 96.82
तेलंगाना 96.89
कर्नाटक 96.94
तमिलनाडु 97.27
बिहार 97.33
पांडिचेरी 97.56
झारखंड 97.96
असम 97.89
त्रिपुरा 97.93
अरुणाचल प्रदेश 98.25
ओडिशा 98.60
आंध्र प्रदेश 98.66
दादर नगर हवेली 99.37

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed