फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India : 23 states and 82 districts under Lock Down

अभूतपूर्व संकट : 23 राज्यों और 82 जिलों में लॉकडाउन, सभी यात्री ट्रेनें, मेट्रो, अंतरराज्यीय बसें 31 तक बंद

Mon, 23 Mar 2020 02:05 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 23 Mar 2020 02:05 AM IST
सार

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश 23 राज्यों समेत विभिन्न राज्यों के 82 जिले बंद कर दिए गए हैं। राजस्थान, दिल्ली, बिहार, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, नगालैंड, झारखंड जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ में लॉकडाउन के साथ बाकी राज्यों में भी आंशिक बंदी की गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in India : 23 states and 82 districts under Lock Down
मुंबई में कोरोना का असर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और दहशत के बीच देश में पहली बार 10 दिनों के लिए सभी यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। मुंबई लोकल समेत, लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली व नोएडा मेट्रो और सभी राज्यों में अंतरराज्यीय बस सेवा 31 मार्च तक नहीं चलेगी। दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश सहित 23 राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया। यूपी सहित 17 राज्यों व पांच केंद्र शासित प्रदेशों के 82 जिलों को भी लॉकडाउन किया गया है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्र और कैबिनेट सचिव राजीव गाबा की अध्यक्षता में रविवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न राज्यों के 82 ऐसे जिलों को लॉकडाउन करने का फैसला हुआ, जिनमें संक्रमण के मरीज मिले हैं या मौत हुई है। अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए किया गया है। शनिवार रात राजस्थान और मिजोरम में पूर्ण लॉकडाउन के बाद रविवार को दिल्ली, बिहार, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ भी पूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया। वहीं, बाकी राज्यों में भी आंशिक बंदी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

31 तक सिर्फ मालगाड़ियां चलेंगी

रेलवे ने कहा, 31 मार्च तक सिर्फ मालगाड़ियां चलेंगी, ताकि जरूरी चीजों की आपूर्ति बनी रहे। रद्द ट्रेनों में जिन यात्रियों की बुकिंग है वह 21 जून तक रिफंड ले सकते हैं।

गुरुग्राम, फरीदाबाद में फैक्टरियां 31 तक बंद

हरियाणा में गुरुग्राम और फरीदाबाद की औद्योगिक इकाइयां, व्यावसायिक प्रतिष्ठान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। बेहद जरूरी सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान और औद्योगिक इकाइयां ही चलेंगी।

इन राज्यों के ये जिले लॉकडाउन

  • आंध्र प्रदेश: प्रकासम, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ़: रायपुर
  • दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली
  • गुजरात: कच्छ, राजकोट, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद
  • हरियाणा: फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला, पानीपत, गुरुग्राम
  • हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा
  • जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, जम्मू
  • कर्नाटक: बंगलूरू, चिक्काबल्लापुरा, मैसूर, कोडागू, कलबुर्गी
  • केरल: अलापुझा, एर्नाकुलम, इदुकी, कन्नूर, कासरगोड़, कोट्टायम, मल्लापुरम, पथनमथिट्टा, तिरुवनंतरपुरम, त्रिशूर
  • लद्दाख: कारगिल, लेह
  • मध्य प्रदेश: जबलपुर
  • महाराष्ट्र: अहमदनगर, औरंगाबाद, मुंबई, नागपुर, मुंबई उपनगर, पुणे, रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, यवतमाल
  • राजस्थान: भीलवाड़ा, झुंझुनू, सीकर, जयपुर
  • तमिलनाडु: चेन्नई, ईरोड, कांचीपुरम
  • ओडिशा: खुर्दा
  • पुडुचेरी: माहे
  • पंजाब : होशियारपुर, साहिबजादा अजित सिंह नगर, शहीद भगत सिंह नगर
  • तेलंगाना: भद्राद्री, कोथागुडेम, हैदराबाद, मेडची, रांगा रेड्डी, सांगा रेड्डी
  • उत्तर प्रदेश: आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ समेत कुल 16 जिले
  • उत्तराखंड: देहरादून
  • पश्चिम बंगाल: कोलकाता, उत्तरी 24 परगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed