फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Gujrat 32 auto rickshaw drivers confirmed Covid19 Positive

सुपर स्प्रेडर की तलाश में अभियान: सूरत में एक साथ 32 ऑटो रिक्शा चालकों में संक्रमण की पुष्टि

Wed, 24 Mar 2021 05:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सूरत
एजेंसी, सूरत Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Mar 2021 05:37 AM IST
सार

  • सूरत में सुपर स्प्रेडर की तलाश में चलाए गए अभियान के दौरान ऑटो रिक्शा चालकों में वायरस मिलने का पता चला।

विज्ञापन
Coronavirus in Gujrat 32 auto rickshaw drivers confirmed Covid19 Positive
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

गुजरात के सूरत में एक साथ 32 ऑटो रिक्शा चालकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सुपर स्प्रेडर की तलाश में चलाए गए अभियान के दौरान इन लोगों में वायरस के मिलने का पता चला है। सूरत में सोमवार को कुल 429 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सूरत नगर निगम के कमिश्नर बीएन पाणि ने बताया कि सुपर स्प्रेडर की पहचान के लिए ऑटो रिक्शा, सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों की बड़े स्तर पर कोरोना जांच की गई। इसमें 34 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उन्हें स्वास्थ्य कार्ड जारी किया गया है। लोगों से शहर में बिना मास्क बाहर निकलने और यात्रा करने से मना किया है। सूरत में कुल मामलों की संख्या 45,182 हो गई है। इसमें 42,544 स्वस्थ हो गए हैं जबकि 862 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। एजेंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में अगले कुछ दिन 25 से 30 हजार मामले आए तो सख्त कदम उठाए जाएंगे: मंत्री
महाराष्ट्र में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि लोग कोरोना नियमों का पालन करेंगे तभी राज्य को दूसरे लॉकडाउन से बचाया जा सकता है।

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक लगातार 25 से 30 हजार मामले सामने आते हैं तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मत है कि जिन क्षेत्रों में महामारी तेजी से पांव पसार रही है वहां लॉकडाउन आखिरी विकल्प है। जिन शहरों में स्थिति ज्यादा खराब होगी वहां लॉकडाउन भी लग सकता है। 


ठाणे में 24 घंटे में 2173 मरीज, दस की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में बीते 24 घंटे में 2,173 लोगों में वायरस मिला है। 10 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे में कुल मामलों की संख्या 2,90,616 हो गई है। 6,392 मरीजों की मौत हो गई है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 16,550 हो गई है। इसी तरह पड़ोसी जिले पालघर में कुल मामलों की संख्या 47,666 हो गई है जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 1209 हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed