फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Gujarat Updated News in Hindi corona positive cases toll rises

कोरोना वायरस: गुजरात में एक और मौत, 55 नए मामले, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 241 हुई

Thu, 09 Apr 2020 02:34 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Apr 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Gujarat Updated News in Hindi corona positive cases toll rises
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस का संक्रमण गुजरात में भी तेजी से बढ़ रहा है। गुजरात में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 241 हो गई। इसमें 26 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 17 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि राज्य में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव 48 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 
गुरुवार सुबह 11 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक अब तक 4876 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है। इसमें गुरुवार को 652 लोगों की जांच की गई। वहीं, 12,352 लोग क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंती रवि ने कहा कि संक्रमित मामलों की संख्या में अचानक हुई बढ़त के पीछे उन क्षेत्रों में गहन निगरानी एक बड़ी वजह है जिन्हें अहमदाबाद और गुजरात के अन्य बड़े शहरों में बेहद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है।


उन्होंने कहा कि 55 नए मामलों में 50 अहमदाबाद के हैं और दो मामले सूरत के हैं। इसके अलावा एक-एक मामले दाहोद, आनंद और छोटा उदयपुर जिले से हैं। राज्य के कुल 241 मामलों में से 133 मामले अहमदाबाद के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed