{"_id":"5e8fe1e28ebc3e76897303db","slug":"coronavirus-in-assam-first-covid-19-death-in-state-65-year-old-retired-bsf-personnel-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में कोरोना वायरस से पहली मौत, 28 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में कोरोना वायरस से पहली मौत, 28 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Fri, 10 Apr 2020 08:32 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, दिसपुर
पीटीआई, दिसपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में कोरोना वायरस की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह प्रदेश में मौत का पहला मामला है। राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में शुक्रवार को कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 28 हो गई है। मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हैलाकांडी जिले के अस्पताल में भर्ती मरीज की आज सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वाले व्यक्ति की उम्र 65 साल थी और वो सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी थे। उनकी की स्थिति गुरुवार को 'खतरनाक' हो गई जिसके बाद उन्हें दिन में एसएमसीएच में स्थानांतरित कर दिया गया। मंत्री ने बताया कि उनके स्वास्थ्य संबंधी अन्य मानक स्थिर थे लेकिन रक्त में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी और उन्हें बेहतर निगरानी के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
बीएसएफ कर्मी में मंगलवार रात को कोरोनी वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी और वह नई दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात की बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने इससे पहले सऊदी अरब की यात्रा भी की थी। सरमा ने उनकी मौत पर शोक जताते हुए परिवार के लिए अपनी गहरी संवेदना और प्रार्थना व्यक्त की।
विज्ञापन
सिलचर के सांसद राजदीप रॉय ने कहा कि मृतक का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार होगा और इससे संबंधित जानकारी बाद में जारी की जाएगी। धुब्री में कल रात को कई मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।