फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus if getting panic because of infection then read this info, read precautionary measures

नोएडा में कोरोनावायरस की सूचना से लग रहा है डर तो पढ़ें यह खबर

Tue, 03 Mar 2020 07:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Mar 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus if getting panic because of infection then read this info, read precautionary measures
कोरोनावायरस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

चीन सहित 50 से ज्यादा देशों में कहर मचाने वाले कोरोनावायस के नोएडा पहुंचने की खबर आने से हड़कंप मच गया। हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है। तीन मार्च को सुबह से नोएडा में कोरोनावायरस की दहशत की फैलने लगी। दरअसल, हुआ यूं कि दिल्ली के जिस मरीज को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी उसके परिवार ने एक पार्टी का आयोजन किया था। इसमें 25 बच्चे शामिल हुए थे। पार्टी का आयोजन करने वाले बच्चे के पिता हाल ही में इटली से लौटे हैं इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि बच्चे और परिवार को भी यह संक्रमण हो सकता है।

विज्ञापन


पार्टी में नोएडा के दो स्कूलों के लगभग 25 बच्चे शामिल हुए थे। इसलिए एहतियातन उन दोनों स्कूलों को अगले कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी बच्चों की जांच कराई जा रही है और उन्हें 28 दिनों के लिए आइसोलेशन वॉर्ड में भेजा गया है।
विज्ञापन


हुआ क्या है?
मंगलवार को नोएडा के एक स्कूल में कुछ बच्चों में कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने की खबर फैली। पहले खबर आई कि दो बच्चों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं और उनके सैंपल एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां हुआ है?
यह घटना नोएडा के एक स्कूल की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ अनुराग भार्गव मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही बच्चों के माता-पिता भी स्कूल पहुंचे।

क्यों हुआ है?
दिल्ली में कोरोनावायरस का एक केस पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोगों में डर का माहौल है। ऐसे में छोटी सी छोटी बात को भी लोग गंभीरता से ले रहे हैं। जब नोएडा के स्कूल में कोरोनावायरस से संक्रमित बच्चे के होने की बात सामने आई तो लोग स्कूल पहुंच गए।

आगे क्या?

जब इस बात की पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि यह मामला दिल्ली के उसी केस से संबंधित है जो सोमवार को पॉजिटिव पाया गया था। शुक्रवार के दिन पीड़ित व्यक्ति के घर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में 25 लोग शामिल थे, जिनमें से दो परिवार नोएडा के रहने वाले थे। इन्हीं परिवारों के बच्चे नोएडा के एक स्कूल में साथ में पढ़ते थे जिसके कारण यह अफवाह फैली। सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया कि पार्टी में शामिल सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

आपके लिए?
आप घबराएं (पैनिक न हों) नहीं क्योंकि एहतियातन उपाय उठाते हुए सभी संभावित संक्रमित लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। अफवाहों से बचें। अपुष्ट जानकारी को आगे बढ़ाने से बचें। इससे लोगों के मन में खौफ का माहौल बन सकता है।

क्या हैं इस वायरस के लक्षण
अचानक बुखार और सांस लेने में तकलीफ
बहुत अधिक खांसी और जुकाम होना
शरीर में तेज दर्द के साथ कमजोरी
किडनी और लिवर में तकलीफ
निमोनिया के लक्षण सामने आना
पाचन क्रिया में तकलीफ शुरू होना

कोरोनावायरस से बचाव के लिए यहां पढें पूरी खबर- कोरोनावायरस: आज ही उठाएं ये 10 कदम, संक्रमण का खतरा होगा कम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed