{"_id":"5e84a27e8ebc3e6fd1001f55","slug":"coronavirus-hydroxychloroquine-for-health-workers-and-contacts-of-covid-19-cases-not-for-everyone-says-icmr","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा सिर्फ डॉक्टरों और कोरोना के मरीजों के लिए, सभी के लिए नहीं: आईसीएमआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा सिर्फ डॉक्टरों और कोरोना के मरीजों के लिए, सभी के लिए नहीं: आईसीएमआर
Wed, 01 Apr 2020 07:47 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
आईसीएमआर ने साफ किया है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा केवल कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और लैब द्वारा घोषित किए कोविड-19 के मरीजों के लिए है। आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक रमन आर गंगाखेड़कर ने मंगलवार को कहा कि यह दवा सभी के लिए नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को एक आवश्यक दवा के रूप में वर्णित किया गया है और इसकी बिक्री और वितरण प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
गंगाखेड़कर ने कहा, हमने बार-बार कहा है कि इस दवा का इस्तेमाल हर किसी को नहीं करना है। यह डॉक्टरों और लैब द्वारा पुष्टि किए गए मामलों के संपर्क में आने वाले लोगों के लिए है।
विज्ञापन