फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Homemade masks are also effective in protecting against infection by up to 70 percent

कोरोना वायरस: घर पर बना मास्क भी संक्रमण से बचाने में 70 फीसदी तक कारगर

Wed, 01 Apr 2020 07:36 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Apr 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Homemade masks are also effective in protecting against infection by up to 70 percent
सिकंदरा के अकबर टूम पर मास्क लगाए सैलानी - फोटो : अमर उजाला

सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने मास्क की बढ़ती मांग को देखते हुए मंगलवार को घर पर मास्क तैयार करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि पुराने कपड़े, टी-शर्ट, रूमाल से घर पर तैयार मास्क वायरस को फैलने से रोकने में 70 फीसदी कारगर है।

विज्ञापन


मास्क पहनने से संक्रमित व्यक्ति जब खांसने-छींकने से होने वाला संक्रमण कम किया जा सकता है। अगर 80 फीसदी आबादी मास्क पहनने लग जाए तो कोरोना के प्रभाव और फैलाव को तुरंत रोका जा सकता है।
विज्ञापन


चल रही वैज्ञानिक जांच
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि जो लोग कोरोना से बचाव के लिए घर पर मास्क बनाकर पहन रहे हैं वो कितना कारगर है इसके बारे में जांच चल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि जो भी फैसला होगा इस बारे में जल्द से जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ये करें

  • घर पर मास्क बनाने से पहले कपड़े को अच्छे से साफ करें, पांच मिनट तक गरम पानी में उबालें और थोड़ा नमक डालें।
  • घर पर तैयार मास्क की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अधिक से अधिक लोग जब मास्क पहनना शुरू करेंगे तो हालात सुधरेंगे।

 

जो मास्क पहनेगा वो संक्रमण से बचेगा

  • सूती कपड़े से दो लेयर में तैयार मास्क सर्जिकल मास्क जैसा है जो कोरोना से पांच गुना छोटे वायरस को रोकता है।
  • इसको पहनने के बाद आसानी से सांस ले सकते हैं और कपड़ा घर में आसानी से मिल जाता है। दोबारा भी प्रयोग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed