{"_id":"5e80fef28ebc3e76840fbd8c","slug":"coronavirus-health-ministry-issues-advisory-vanish-infection-disinfect-clean-public-places-see-full-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोना पर प्रहार की तैयारी, सफाई कर्मियों की फौज मिटाएगी नाम-ओ-निशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब कोरोना पर प्रहार की तैयारी, सफाई कर्मियों की फौज मिटाएगी नाम-ओ-निशान
Mon, 30 Mar 2020 01:32 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से सार्वजनिक स्थल को संक्रमणमुक्त करते कर्मचारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के देश में बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए लॉकडाउन के दौरान सभी सार्वजनिक स्थलों को साफ किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए रविवार को एक परामर्श जारी किया है। इसमें उन स्थानों के बारे में बताया गया है जिन्हें इस अवधि के दौरान साफ किया जाना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कार्यालयों सहित सार्वजनिक स्थानों को संक्रमणमुक्त करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ का परामर्श जारी किया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं, वहां के सार्वजनिक स्थानों को संक्रमणमुक्त किया जाना है। मंत्रालय ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों में हवा के प्रवाह और सूर्य की रोशनी पड़ने के कारण अंदरूनी क्षेत्रों की तुलना में कम जोखिम होता है।
विज्ञापन
कौन सी जगहें, कैसे करनी होंगी साफ
- दिशानिर्देशों में साफ कहा गया है कि बस स्टॉप, रेलवे प्लेटफॉर्म, पार्क, सड़कों को साफ किया जाएगा। सफाई और संक्रमणमुक्त करने के प्रयासों में जल्दी दूषित होने वाली जगहों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
- स्वच्छता कर्मियों को शौचालय के लिए अलग सफाई उपकरण और सिंक और कमोड के लिए अलग सफाई उपकरण का उपयोग करना चाहिए। उन्हें हमेशा शौचालय की सफाई करते समय निस्तारित किए जा सकने वाले सुरक्षात्मक दस्ताने पहनने चाहिए।
- दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि अंदर के क्षेत्रों जैसे कि प्रवेश द्वार लॉबी, गलियारे और सीढ़ियां, एस्केलेटर, लिफ्ट, सुरक्षा गार्ड बूथ, बैठक कक्ष, कैफेटेरिया और अधिक उपयोग वाली चीजें जैसे कि लिफ्ट के बटन, रेलिंग/हैंडल और फोन के बटन को एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट या फेनोलिक युक्त कीटाणुनाशक से साफ किया जाना चाहिए।
- दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सफाईकर्मियों को सफाई और संक्रमणमुक्त करने का कार्य करते समय सुरक्षात्मक उपकरण पहनना चाहिए।
लॉकडाउन के दौरान बुजुर्ग क्या करें और क्या नहीं?
- बुजुर्गों के लिए मंत्रालय ने सलाह दी है कि वह पूर्ण रूप से घर पर रहें। क्योंकि उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने और पुरानी बीमारी होने के कारण कोविड-19 संक्रमण का खतरा अधिक है।
- मंत्रालय की ओर से बुजुर्गों के लिए जारी किए गए परामर्श में कहा गया है कि व्यायाम और ध्यान करें। अपनी दैनिक निर्धारित दवाएं नियमित रूप से लें।
- अपने परिवार के सदस्यों से बात करें, कॉल या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिश्तेदारों, दोस्तों से बात करें।
- यदि आवश्यक हो तो परिवार के सदस्यों की मदद लें। अपनी गैरजरूरी सर्जरी (यदि कोई हो) को स्थगित कर दें।
- परामर्श में यह भी कहा गया है कि नियमित जांच के लिए अस्पताल जाने से परहेज करें, भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे पार्क, बाजार और अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने से बचें।