{"_id":"609b9a128ebc3eadcc6682a7","slug":"coronavirus-harsh-vardhan-to-meet-health-ministers-of-states-to-review-covid-19-vaccination-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन बोले: 45 से अधिक आयुवर्ग वालों को टीके की दूसरी खुराक देने पर प्राथमिकता दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हर्षवर्धन बोले: 45 से अधिक आयुवर्ग वालों को टीके की दूसरी खुराक देने पर प्राथमिकता दें
Wed, 12 May 2021 02:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 12 May 2021 02:34 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज यानी बुधवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
vaccine, vaccination
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से कोविड समीक्षा बैठक की। इसमें हर्षवर्धन ने कहा कि राज्यों को 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को कोरोनारोधी टीके की दूसरी खुराक देने पर प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
इस बैठक में उनके साथ जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन ले चुके लोगों को हर हाल में दूसरी खुराक लेना जरूरी है। बैठक में उन्होंने कहा कि 45 से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। बहुत से राज्य अपील कर रहे हैं कि 45 से अधिक आयु वाले टीके 18-44 वर्ष के लोगों के लिए इस्तेमाल कर लें, यह उचित नहीं है।
विज्ञापन
सरकार की प्राथमिकता में वे लोग हैं जिन्हें पहली वैक्सीन मिल चुकी है। उन्हें दूसरी खुराक देना जरूरी है ताकि टीकाकरण अधूरा न रह जाए।
युवाओं में टीकाकरण धीमा
युवाओं में कोरोना वायरस का टीकाकरण अब भी धीमी गति से चल रहा है। दिल्ली में जहां कोवाक्सिन टीका खत्म हो चुका है वहीं अन्य राज्यों ने भी वैक्सीन की कमी को लेकर फिर से सवाल करना शुरू कर दिया है। इसी बीच भारत बायोटेक ने दिल्ली सरकार को लिखकर कहा है कि वह नई खेप देने में असमर्थ है। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 11 दिन में 30 लाख से अधिक युवाओं को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
कोविन पर तीसरे दिन भी बुकिंग नहीं
कोविन वेबसाइट पर तीसरे दिन भी युवाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट नहीं मिला। एनसीआर के ज्यादातर शहरों में वैक्सीन खत्म हो चुकी है। दिल्ली में 100 से अधिक केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।