{"_id":"5e956b9b8ebc3e769f5e7a5c","slug":"coronavirus-govt-sources-says-lockdown-extended-till-3rd-may-rather-than-april-30-because-of-states-recommendation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: इसलिए पीएम मोदी ने 30 अप्रैल के बजाए तीन मई तक के लिए बढ़ाया लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: इसलिए पीएम मोदी ने 30 अप्रैल के बजाए तीन मई तक के लिए बढ़ाया लॉकडाउन
Tue, 14 Apr 2020 01:26 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसकी अवधि आज खत्म हो रही है। मगर आज राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने लॉकडाउन की अवधि को और 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि उनके संबोधन से पहले लॉकडाउन बढ़ाने के कयास लगाए जा रहे थे, जैसा कि हुआ भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि बहुत से लोग इस बात से हैरान हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने आखिर 19 दिनों का लॉकडाउन किस हिसाब से लागू किया है। ये न एक हफ्ते का है, न दो हफ्ते का और न ही महीने के खत्म होने का दिन ही है। सभी इस बात से हैरान हैं कि 30 अप्रैल के बजाए तीन मई तक लॉकडाउन क्यों बढ़ाया गया है। हम आपको बताते हैं इसकी वजह।
विज्ञापन
3 मई का यह है गणित
सरकारी सूत्रों की मानें तो तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार का नहीं बल्कि राज्य सरकारों का है। राज्यों ने सुझाव दिया था कि लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। केंद्र सरकार केवल 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाना चाहती थी लेकिन एक मई को मजदूर दिवस की छुट्टी है उसके बाद दो मई को शनिवार और तीन को रविवार है। ऐसे में राज्यों ने तीन दिन और लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया।
Govt Sources on the extension of lockdown to May 3rd rather than April 30 (as recommended by states): 1st May is a public holiday, 2nd May is a Saturday and 3rd May is a Sunday
— ANI (@ANI) April 14, 2020
तीन दिनों से क्या होगा फायदा
बहुत से लोग तर्क दे सकते हैं कि आखिर तीन दिन में ऐसा क्या होगा जो पिछले 21 दिनों में नहीं हो पाया या फिर 16 दिनों में नहीं हो सकता है। असल में कोरोना के मामले में इसके लक्षण दिखने में सात से 14 दिनों का समय लगता है। ऐसे में यदि इन 16 दिनों में तीन दिन और जुड़ जाएंगे तो हमें 19 दिनों का समय मिल जाएगा। जिससे कोरोना वायरस की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।