फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Four lakh masks worth one crore seized in Mumbai, case filed against five people

कोरोना: मुंबई में एक करोड़ की कीमत के चार लाख मास्क जब्त, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 25 Mar 2020 05:48 PM IST
आसिम खान पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Wed, 25 Mar 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Four lakh masks worth one crore seized in Mumbai, case filed against five people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुंबई पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर चार लाख मास्क जब्त किए हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी उपनगरीय मुंबई में 'शाह वेयहरहाउसिंग एंड ट्रांस्पोर्ट गोडाउन' में की गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विले पार्ले पुलिस को मंगलवार रात एक गोदाम में बड़ी संख्या में मास्क रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस गोदाम पहुंची तो उसे मास्क के 200 डिब्बे मिले, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गोदाम के मालिक, एजेंट और आपूर्तिकर्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ सहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं गई है। पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंघे ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जरूरी वस्तुओं जैसे मास्क और सेनेटाइजर की जमाखोरी एक अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed