फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: For the first time CRPF will conduct a passing-out ceremony through video conference

कोरोना: पहली बार सीआरपीएफ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित करेगा पासिंग-आउट समारोह

Thu, 23 Apr 2020 07:50 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 23 Apr 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: For the first time CRPF will conduct a passing-out ceremony through video conference
सीआरपीएफ - फोटो : CRPF Facebook

भारत के सबसे बड़े अर्द्धसैन्य बल सीआरपीएफ का पासिंग आउट समारोह पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लिया गया है। 

विज्ञापन

 
पासिंग आउट परेड के दौरान होने वाली परेड और अफसर द्वारा ली जाने वाली सलामी भी नहीं होगी। इस समारोह का आयोजन शुक्रवार को सीआरपीएफ ट्रेनिंग अकादमी खादरपुर में होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन युवा अधिकारियों को संबोधित करेंगे और गृह मंत्री अमित शाह का संदेश पढ़कर सुनाएंगे। सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) ए पी माहेश्वरी दिल्ली के लोधी रोड में बल के मुख्यालय से उनसे बातचीत करेंगे। इसका लिंक प्रत्येक प्रशिक्षु अफसरों के परिजन से भी शेयर किया जाएगा, जिससे वे भी इस समारोह का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महिलाओं समेत 42 राजपत्रित अधिकारी पासिंग-आउट समारोह के लिए सुबह 10 बजे गुड़गांव के खादरपुर गांव में स्थित अपनी प्रशिक्षण अकादमी के 360 सीटों वाले सभागार में एकत्रित होंगे और देश की सेवा की शपथ लेंगे।


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रवक्ता उप महानिरीक्षक मोसेस दीनाकरण ने को बताया कि 51वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए पासिंग आउट परेड का पूरा समारोह कोरोना वायरस को देखते हुए परिसर के अंदर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाले समारोह के दौरान सामाजिक दूरी, सफाई और कोविड-19 की अन्य प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed