फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus first day of lockdown and navratri today pm modi says will pray for corona fighters 

नवरात्र का पहला दिन: पीएम बोले- कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वालों के लिए प्रार्थना करुंगा

Wed, 25 Mar 2020 09:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 25 Mar 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus first day of lockdown and navratri today pm modi says will pray for corona fighters 
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के खिलाफ 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन का आज पहला दिन है। वहीं आज से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वह कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने मेडिकल स्टाफ, पुलिस, मीडिया आदि का नाम लिया। उन्होंने कहा कि देशभर में इन दिनों त्योहार मनाए जाते थे। इस बार उन्हें पहले की तरह नहीं मनाया जाएगा लेकिन ये हमें संकट से निकलने का हौसला देंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।'




21 दिन केवल घर पर रहें
मंगलवार को प्रधानमंत्री ने रात आठ बजे देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि 21 दिनों तक पूरे भारत को लॉकडाउन कर किया जा रहा है। यह कर्फ्यू की तरह ही है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ सबसे अहम हथियार सामाजिक दूरी को सख्त तरीके से लागू करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पीएम मोदी आपसे क्या चाहते हैं

  • 21 दिनों के लिए अपने घरों से बाहर बिल्कुल नहीं निकलें
  • सामाजिक दूरी बनाने की कोशिश करें
  • अफवाह बिल्कुल भी न फैलाएं
  • भय का माहौल बनाने की कोशिश न करें
  • खुद का एवं अपने परिवार के सदस्यों का ख्याल रखें
  • डॉक्टर के परामर्श के बिना कोई भी दवाई न लें
  • अंधविश्वास को किसी भी स्तिथि में बढ़ावा नही दें
  • पुलिस, स्वास्थ्य सेवा जैसे आवश्यक सेवा प्रदाताओं के लिए प्रार्थना करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed